फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraudster got Rs 20 lakh transferred from a head constable In Moradabad

UP: ठग ने हेड कांस्टेबल से ट्रांसफर करा लिए 20 लाख, जूम मीटिंग के जरिए दोस्त ने गुरमीत सिंह से कराई थी मुलाकात

Sun, 19 Oct 2025 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Oct 2025 03:33 PM IST
सार

गुरमीत ने उन्हें लालच दिया कि वह कंपनी में भारत के लोगों की रकम लगवाकर उन्हें ही फायदा पहुंचाना चाहता है। गुरमीत और उसकी सहयोगी मुस्कान चौधरी ने खाते नंबर बताए जिसमें ओमेंद्र कुमार ने 25 बार में बीस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। 

विज्ञापन
fraudster got Rs 20 lakh transferred from a head constable In Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK

विस्तार

दुबई में बैठे ठग गुरमीत सिंह ने मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर हेड कांस्टेबल ओमेंद्र सिंह कुमार से 20 लाख रुपये ठग लिए। ओमेंद्र सिंह से अपनी रकम और मुनाफे के लिए संपर्क करना चाहा तो आरोपी ने कॉल रिसीव नहीं की। 
विज्ञापन


पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में गुरमीत सिंह और उसकी सहयोगी मुस्कान चौधरी व दो खाताधारकों पर केस दर्ज कराया है। सिविल लाइंस के प्रेमनगर मोरा की मिलक निवासी ओमेंद्र कुमार एसपीआर कार्यालय में तैनात हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके मित्र विजय कुमार एसएसबी में कांस्टेबल हैं। दिसंबर 2023 में वह अपने मित्र से मिलने जम्मू कश्मीर गया था। वहां जूम मीटिंग के जरिए दोस्त ने गुरमीत सिंह से मुलाकात कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तब बताया गया कि जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के राजबाग हरीनगर निवासी गुरमीत सिंह भी पहले एसएसबी में नौकरी करता था लेकिन 2018 में नौकरी छोड़ने के बाद उसने दुबई में दो कंपनियां खोल ली है। 

गुरमीत ने उन्हें लालच दिया कि वह कंपनी में भारत के लोगों की रकम लगवाकर उन्हें ही फायदा पहुंचाना चाहता है। गुरमीत और उसकी सहयोगी मुस्कान चौधरी ने खाते नंबर बताए जिसमें ओमेंद्र कुमार ने 25 बार में बीस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। 

 

उन्होंने यह रकम लोन और अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर जमा की थी। पीड़ित को जब कोई लाभ नहीं मिला तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगने के लिए कॉल की। तब आरोपी ने उन्हें बताया कि किसी ने साइट हैक कर ली है। 
 

इसके बाद आरोपियों ने कॉल रिसीव करनी बंद कर दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में विवेचना कर साक्ष्य जुटा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed