फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud to public

पब्लिक के साथ धोखा.. धोखा

Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
fraud to public
गैस एजेंसी पर हॉकर से पूछताछ करते टीम के सदस्य। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
गैस कंपनियां और एजेंसियां किस तरह पब्लिक की जेब पर डाका डाल रही हैं इसका खुलासा गुरुवार को आपूर्ति विभाग की छापेमारी के दौरान हुआ। आपूर्ति विभाग की टीम ने बरेली रोड स्थित बीपीसीएल की मै. राठौर गैस एजेंसी पर खडे़ बीपीसीएल के ट्रक में घटतौली के सिलेंडर पकडे़, एक सिलेंडर एक्सपायरी डेट का भी था।
विज्ञापन


गोदाम में भी तमाम गड़बड़ियां मिलीं। इससे पूर्व टीम ने लाजपत नगर स्थित एचपीसीएल की अशोक गैस एजेंसी पर छापा मारा। यहां एजेंसी के रिकार्ड में तमाम गड़बड़ियां मिलीं। यहां मिली सिलेंडर तौलने की मशीन का सत्यापित सर्टिफिकेट नहीं मिला। आपूर्ति विभाग ने गैस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डीएसओ संजीव कुमार के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग की टीम ने गुरुवार को बरेली रोड स्थित बीपीसीएल की मैसर्स राठौर गैस एजेंसी पर छापा मारा। एआरओ एसपी शाक्य ने बताया कि स्टाक रजिस्टर 14 सितंबर के बाद से भरा हुआ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम के हॉकर हरपाल पुत्र गनपत और शकील पुत्र हसनैन के पास सिलेंडर तौलने की मशीन, ड्रेस और आई कार्ड नहीं मिले। गोदाम में बीपीसीएल का सिलेंडरों से भरा ट्रक मिला, जो गाजियाबाद के लोनी स्थित प्लांट से आया था। 

ट्रक में 432 घरेलू सिलेंडर और 12 कामर्शियल सिलेंडर थे। 21 घरेलू सिलेंडर तुलवा कर देखे गए, जिनमें से 13 सिलेंडर घटतौली के मिले। सिलेंडरों में 200 ग्राम से 900 ग्राम तक गैस कम मिली। एक सिलेंडर एक्सपायरी डेट का मिला।

सिलेंडर की अवधि इस वर्ष जून में समाप्त हो चुकी थी। गोदाम में एक्सपायरी डेट के पांच खाली सिलेंडर मिले। इससे पूर्व लाजपत नगर स्थित एचपीसीएल की अशोक गैस एजेंसी पर टीम ने छापा मारा। एजेंसी पर स्टाक बोर्ड खाली था।


वितरण की सूचना नहीं थी। गोदाम पर अग्निशमन के इंतजाम नहीं थे। इसके अलावा सिलेंडर तौलने की जो मशीन वहां मिली उसको सत्यापित करने का सर्टिफिकेट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गैस कंपनी तथा एजेंसी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed