फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of ten lakh rupees from two brothers on the pretext of earning profit

Moradabad News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो भाइयों से दस लाख रुपये ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud of ten lakh rupees from two brothers on the pretext of earning profit
मुरादाबाद। प्रॉपर्टी डीलिंग में मुनाफा कराने का झांसा देकर दो भाइयों से आरोपी ने दस लाख रुपये ठग लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने उन्हें कोई मुनाफा नहीं दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गलशहीद के जवाहर नगर हरपाल नगर निवासी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। महेंद्र पाल सिंह ने कोतवाली में कटघर के प्रभात मार्केट निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बुधबाजार स्थित पोपट मोबाइल में कमल कुमार की मौजूदगी में नरेंद्र प्रताप सिंह ने महेंद्र पाल सिंह और उनके भाई से पांच-पांच लाख रुपये लिए थे। यह रकम आरोपी नरेंद्र ने जमीन में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कराने की बात कहकर ली थी।
विज्ञापन

आरोप है कि रकम लेने के बाद नरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें कोई मुनाफा नहीं दिया। आरोप है कि उनकी रकम भी हड़प ली है। इस मामले की शिकायत एसएसपी दफ्तर में की थी थी। तब सीओ कोतवाली को मामले की जांच सौंपी गई थी। सीओ ऑफिस में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। महेंद्र का कहना है कि तब नरेंद्र प्रताप सिंह ने 21 मई तक रकम वापस करने का भरोसा दिया लेकिन अब तक रकम वापस नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed