फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of Rs 1.46 lakh in the name of selling shop, case against two real brothers

Moradabad News: दुकान बेचने के नाम पर पौने 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो सगे भाइयों पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.46 lakh in the name of selling shop, case against two real brothers
मुरादाबाद। नागफनी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो भाइयों पर दुकान बेचने के नाम पर पौने 16 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने नागफनी क्षेत्र के गली नंबर 5 निवासी मोहम्मद शानू की तहरीर पर बुद्धि विहार निवासी सुशील अरोड़ा और उसके भाई सचिन अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें शानू ने बताया कि 17 सिंबर 2022 को चौमुखापुल स्थित एक दुकान का सौदा 75 लाख रुपये में सुशील अरोड़ा और सचिन अरोड़ा से तय किया था। इसके बाद पांच लाख रुपये एडवांस देकर एग्रीमेंट भी कराया गया। इसके बाद अलग-अलग तारीख में 10 लाख 75 हजार रुपये और दे दिए थे। रकम लेने के बाद आरोपी बैनामा करने को टालमटोल करने लगे। इसके बाद उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति से सौदा तय कर दिया और उसके नाम बैनामा भी करा दिया। 10 अप्रैल 2023 को उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्होंने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed