{"_id":"65852b9bebfc133dd70b9e03","slug":"fraud-of-lakhs-of-rupees-from-a-boutique-operator-in-moradabad-in-the-name-of-job-in-dubai-2023-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'हमारे सिर पर आजम खां का हाथ है...', दुबई में नौकरी लगवा देंगे, बुटीक संचालक को झांसा देकर ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'हमारे सिर पर आजम खां का हाथ है...', दुबई में नौकरी लगवा देंगे, बुटीक संचालक को झांसा देकर ठगा
Fri, 22 Dec 2023 11:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:58 AM IST
सार
मुरादाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जालसाजों ने बुटीक संचालक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने झांसा दिया कि हमारे ऊपर पूर्व मंत्री आजम खां का हाथ है, हम दुबई में नौकरी लगवा देंगे।
विज्ञापन
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमारे ऊपर पूर्व मंत्री आजम खां का हाथ है। दुबई में कई लोगों की नौकरी लगवा चुके हैं। इन जालसाजों के झांसे में आकर बुटीक संचालक ने पौने तीन लाख रुपये गवां दिए। पीड़ित ने मुगलपुरा में आजम खां के तीन पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लाकड़ी वालान निवासी स्वालेह खान बुटीक चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शहर में दीवार पर विदेश में नौकरी लगवाने की जानकारी देने वाले के पोस्टर चिपके थे। पोस्टर पर दिए नंबर पर स्वालेह ने कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम सय्यद अशान बताया।
उसने कहा कि रामपुर आकर हमारे ऑफिस में मिल लें। पीड़ित रामपुर में जेल रोड पर आजम खां के घर के पास पहुंच गए। यहां उन्हें सय्यद अशान अली ने सय्यद मुराद अली और अर्शी से मुलाकात करवाई। उन्होंने बताया कि वह कुवैत और दुबई में कई लोगों की नौकरी लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
हमारे सिर पर आजम खां का हाथ है। तुम्हारे लिए दुबई में नौकरी है। दुबई भिजवा देते हैं। 65 हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए ढाई से तीन लाख रुपये खर्च करने होंगे। किसी तरह पैसे एकत्र करके पौने तीन लाख रुपये दे दिए।

Trending Videos
इसके बाद उसे दुबई भेज दिया गया। वहां पर मुराद लगातार नौकरी लगवाने की बात कहकर टरकाता रहा लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। जिससे तंग आकर वह वापस आ गया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।