{"_id":"62114395209f890df9396abd","slug":"fraud-of-47-lakh-68-thousand-from-the-couple-in-the-name-of-selling-sanitizer-cleaner-and-handwash-in-corona-call-city-news-mbd4193662130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कॉल में सैनिटाइजर, क्लीनर और हैंडवॉश बेचने के नाम पर दंपती से 47 लाख 68 हजार की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कॉल में सैनिटाइजर, क्लीनर और हैंडवॉश बेचने के नाम पर दंपती से 47 लाख 68 हजार की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले प्रोफेसर से सर्फ, क्लीनर, हैंडवॉश, सैनिटाइजर बेचने के नाम पर 47 लाख 68 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने माल नहीं भेजा तो पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि रकम मांगी तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में दो महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मझोला के आजाद नगर निवासी डॉ. जैनुल आबिदीन ने बताया कि वह डिग्री कालेज में प्रोफेसर हैं। डा. जैनुल आबिदीन और उनकी पत्नी डा. मेहरुनिशा नोबल इंडियन इंटरप्राइजेज नाम से एक फर्म संचालित करते हैं। उन्होंने मझोला थाने में कानपुर देहात के तुलसी नगर निवासी अनुराग चतुर्वेदी, उसकी पत्नी इंदु कमल और बरेली जनपद के संजय नगर थानाक्षेत्र के अशोक नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार और उसकी पत्नी मंजू कुमारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें डा. जैनुल ने बताया कि बीस सितंबर 2020 में चारों आरोपी उनके घर आए और मुलाकात की। आरोपियों ने बताया कि वह बरेली के सीबीगंज थानाक्षेत्र के महेशपुरा में हम एक कंपनी चलाते हैं। अनुराग ने खुद को कंपनी का सीईओ बताया था। आरोपियों ने कहा था कि हमारी फर्म सर्फ, क्लीनर, हैंडवॉश, सैनिटाइजर समेत अन्य प्रोडक्ट क्रय व विक्रय करती है। आरोपियों ने दंपती को भी अपनी कंपनी से जोड़ने का ऑफर दिया। आरोपियों ने अलग-अलग तारीख में रुपये ट्रांसफर कराए और रकम खाते निकाल भी ली।
पीड़ित का कहना है कि वह आरोपियों को 47 लाख 68 हजार का भुगतान किया। एक माह बाद भी जब आरोपियों ने माल नहीं भिजवाया तो उन्होंने तगादा किया, इसके बाद भी आरोपियों ने माल नहीं भेजा। इसके बाद पीड़ित ने बरेली जाकर देखा तो पता चला कि आरोपी अपनी दफ्तर बंद कर फरार हो चुके हैं। अनुराग ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। उन्होंने आरोपी धर्मेंद्र कुमार से संपर्क किया तो उसने भी रकम देने से साफ इनकार कर दिया और अपने साथी अनुराग का मोबाइल नंबर भी नहीं बताया। आरोपियों ने अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी की है। आरोप है कि आरोपी धर्मेंद्र कुमार ने जैनुल और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।