फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of 23 lakhs from businessman also took ten lakh 70 thousand rupees

Moradabad: कारोबारी से 23 लाख की धोखाधड़ी, विदेशों में माल भेजने का दिया था झांसा, दस लाख 70 हजार रुपये भी लिए

Sun, 02 Apr 2023 12:32 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Apr 2023 12:32 AM IST
सार

कारोबारी राहत नियाज से 23 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। उन्होंने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Fraud of 23 lakhs from businessman also took ten lakh 70 thousand rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी राहत नियाज से 23 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। उन्होंने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।कारोबारी का आरोप है कि आरोपियों ने 12 लाख 45 हजार रुपये की कीमत के लकड़ी के हुक्के तैयार करा लिए। जिन्हें विदेश भेजने का झांसा दिया था। इसके अलावा आरोपियों ने 10.70 लाख रुपये ले लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है।

विज्ञापन


कटघर के उड़पुरा निवासी राहत नियाज ने कुंदरकी के अहमदनगर जैतवाड़ा निवासी शहबाज अहमद पाशा, अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र के दीपपुर निवासी मेराज, कुंदरकी निवासी जीशान कुरैशी, मझोला के मियां कॉलोनी निवासी अजहर उर्फ शहनवाज, मझोला के आजाद नगर निवासी तबाव खां और अब्दुल के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि वह नियाज इंपेक्स नाम से उनकी फर्म है। 

विज्ञापन


दो साल पहले उसके पास शहबाज अहमद पाशा उनके रिश्तेदार अफरोज खां के जरिए फर्म में आया था। उसने खुद को कनाडा, इंग्लैंड, दुबई समेत अन्य देशों में एक्सपोर्ट इंपोर्ट का व्यापारी बताते हुए 35206 हुक्के का ऑर्डर दिया था। जिसकी कीमत करीब 12 लाख 45 हजार रुपये थी। इसके बाद शहबाज रिश्तेदार मेराज, जीशान कुरैशी, अजहर उर्फ शहनवाज, नवाब खान, तवाब खां, को भी फर्म में बुला लाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने विश्वास दिया था कि शहबाज बड़ा एक्सपोर्टर है। भविष्य में भी विदेशों से बड़े ऑर्डर दिलाएगा। आरोपी द्वारा दिए गए ऑर्डर का मॉल तैयार कराकर उसके बताए पते पर भेज दिया था। इसके अलावा आरोपी के कहने पर अजहर और जीशान कुरैशी को भी पांच-पांच लाख रुपये दे दिए थे। बार-बार तकाजा किए जाने पर भी शहबाज अहमद पाशा ने न तो माल का भुगतान कराया और न ही उसकी उसकी रकम दी। इसके अलावा आरोपी ने अपने खाते में 70 हजार रुपये और ट्रांसफर करा दिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने अब तक उससे 23 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली है।


कटघर थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed