{"_id":"672006f2d1e1946df30c3c04","slug":"fraud-case-against-sp-candidates-brother-in-law-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-103324-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सपा प्रत्याशी के साढू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सपा प्रत्याशी के साढू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
कुंदरकी/मैनाठेर (मुरादाबाद)। कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान के साढ़ू एचएम जाकिर पर मैनाठेर थाने में धोखाधड़ी के आरोप के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले तहसीलदार सुदीप कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ताहरपुर गांव में कुंदरकी सीट से सपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक हाजी रिजवान के साढू एचएम जाकिर के जेडएन मेडिकल सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के समय अस्पताल में एचएम जाकिर उपस्थित पाए गए थे। स्वास्थ्य टीम ने अस्पताल में दवाइयों, आईवी फल्यूड और इंजेक्शन पाए थे जिसमें कुछ एक्सपायर दवाइयां भी मिलना बताई गईं। साथ ही डिलीवरी किट भी बरामद हुई थी। चिकित्सा संबंधी उपकरण और ओपीडी के मरीजाें को लिखी गई दवाइयों के पर्चे भी कब्जे में लिए गए। डिप्टी सीएमओ के अनुसार संचालक के पास कोई भी वैधानिक चिकित्सीय उपाधि नहीं मिली। जनता को आकर्षित करने के लिए डॉ एचएम जाकिर ने अपने बोर्ड पर आरएमपी आईएमपी लखनऊ प्रदर्शित किया गया जोकि यह कृत्य कूटरचना से बनाया गया है और मरीजों के स्वास्थ्य के साथ संकट मोचन होता है, जनता के साथ धोखाधड़ी की जा रही है और अस्पताल भी सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत नहीं है।
इसके अलावा अस्पताल में बायोमेडीकल वेस्ट की कोई व्यवस्था नहीं थी जिससे पर्यावरण को हानि पहुंचती है। साथ ही मरीजों को आईवी इंजेक्शन प्रयोग किए जा रहे थे, उससे उत्पन्न बायोवेस्ट की कोई व्यवस्था नहीं थी। मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालक के खिलाफ चिकित्सा अधिनियम के अलावा कूटरचना, धोखाधड़ी, जनमानस के जीवन से खिलवाड़, पर्यावरण को दूषित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है और विवेचना में सामने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।