फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   framers protest against state and central government

किसानों की हुंकार तय करो गन्ने का मूल्य, नहीं तो जलाएंगे गन्ने की होली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
framers protest against state and central government
मुरादाबाद में सोमवार को कंपनी बाग में गन्ना मूल्य घोषित न करने के विरोध में प्रदेश और केंद्र सरका
मुरादाबाद। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किसान आयोग की रिपोर्ट के आधार पर 440 रुपये क्विंटल मूल्य तय करने का एलान किया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसान औने-पौने दामों में मिलों में गन्ना छोड़ रहे हैं। प्रदेश में पांच हजार करोड़ रुपये मिलों में बकाया है। गन्ने बकाये पर आक्रोशित किसानों ने अंबेडकर पार्क में इकट्ठा होकर पीलीकोठी चौराहा होते हुए कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगें रखीं। किसानों ने प्रशासन को 30 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो गन्ने की होली जलाई जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक असली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि गन्ना मूल्य अब तक घोषित नहीं है। किसान मिलों पर गन्ना छोड़ रहा है। बकाया भुगतान नहीं होने से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों के आरोप थे कि उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें हरियाणा और पंजाब से भी अधिक हैं। इन्हें वापस लिया जाए। किसानों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 24 का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। रजबपुर मोहम्मदपुर भवालपुर होकर संभल तक जोड़ने वाला मार्ग नवनिर्मित बाईपास पर अंडरपास नहीं बनाया गया है। जबकि यह मार्ग बिजनौर के रास्ते लगभग 50 गांवों को जोड़ता है। कुंदरकी के गांव जैतिया फिरोजपुर के निकट गांगन नदी पर पुल नहीं होने के कारण मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक से गुजरने के लिए मजबूर होने का मुद्दा उठाया गया। इस समस्या की वजह से चालीस गांव के 20 लोगों की हादसों में मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह के मुताबिक प्रशासन 30 नवंबर तक गन्ने का मूल्य तय कर लें। अन्यथा पहली दिसंबर से गन्ने की होली जलाई जाएगी। किसानों की समस्याओं को समझने के बाद कमिश्नर यशवंत राव सात दिसंबर को सभी विभागों की बैठक बुलाई है। इसमें सभी विभागों के अध्यक्ष शामिल होंगे। इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गन्ना किसानों मांगे :
- इस वर्ष सरकार ने गन्ने का भाव घोषित नहीं किया। चीनी मिलों 20 दिन से चल रही हैं। किसानों के गन्ने की लूट हो रही है।
- सूबे में पिछले साल गन्ने का भुगतान 5000 करोड़ बकाया है, इस वर्ष भी 250 करोड़ का बकाया हो चुका है।
- बिजली की बढ़ी हुई दरों को कम किया जाए।
- रजबपुर से भवालपुर को जाने वाली सड़क के लिए अंडरपास बनाया जाए।
- कुंदरकी ब्लॉक के गांव जैतिया फिरोजपुर के पास गागन नदी पर पुल निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed