फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fourteen road accidents in the division on Holi, 16 people died.

Moradabad News: होली पर मंडल में चौदह सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fourteen road accidents in the division on Holi, 16 people died.
मुरादाबाद। मंडल में होली पर हादसों से कई जगह रंग में भंग हो गया। इन हादसों में चंडीगढ़ के एक दंपती समेत 16 लोगों की मौत हो गई। रामपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हुई, जबकि संभल में हादसों में मरने वालों की संख्या पांच है। मुरादाबाद जनपद में तीन लोगों की जान चली गई। अमरोहा में भी एक युवक की जिंदगी हादसों की भेंट चढ़ गई। इनसे जुड़े परिवारों में त्योहार की खुशियां गमगीन माहौल में तब्दील हो गईं, जबकि दो परिवारों में रमजान की इबादत के बीच परिजनों को दुखद घटना का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




रामपुर के शाहबाद में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार दंपति इंद्रपाल (52) और उनकी पत्नी लज्जावती (50) की मौत हो गई। वे चंडीगढ़ निवासी थे। शाहबाद के खेड़ा गांव में रिश्तेदारी में आए थे। जिले में एक अन्य हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को अहमदाबाद गांव के पास हुआ, जहां डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार किसान सौरभ (35 की जान चली गई। वह मिलक के बहादुरगंज निवासी थे। मिलक में सिमरा मोड़ पर गांव खाता चिंतामन निवासी बाइक सवार नरेश (30) की मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य दुर्घटना में हल्दुआ गांव निवासी सुनील (25) ने दम तोड़ दिया। उधर, स्वार क्षेत्र में तेज रफ्तार थार पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में थार सवार स्वार निवासी इरशान (17) की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। इरशान के परिवार में रमजान की इबादत के बीच दुखद खबर आने से कोहराम मच गया। इसके अलावा होली मनाने सोमवार नोएडा के जेवर से निकले युवक दुर्जन सिंह (25) की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


संभल जिले में हादसों में पांच लोगों की सांसें थम गईं। रजपुरा क्षेत्र में बहटकरन-सैतुआ मार्ग पर मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में गांव हिरौनी निवासी ओवेंद्र (30) और गांव सिंघौली पूर्वी निवासी बिजेंद्र (40) की मौत हो गई। दोनों अलग बाइकों पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव महोरा लखूपुरा में बुधवार दोपहर बाइक बिजली के पोल से जा टकराई। बाइक सवार अर्जुन यादव (22) की मौत हो गई। अर्जुन का साथी संदीप कुमार घायल है। इसके अलावा संभल के रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजू सराय में चुंगी के पास बुधवार दोपहर बैक करते समय ट्रक ई-रिक्शा से टकरा गया। इस हादसे में फूलपुर मियां सराय निवासी ई-रिक्शा चालक फारुक (33) की मौत हो गई। दूसरी ओर, असमोली थाना क्षेत्र में मनोटा-रतनपुर कलां मार्ग पर गांव मतावली पट्टी जग्गू में बृहस्पतिवार की दोपहर सुधांशु उर्फ छोटू (18) की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुधांशु की जान चली गई।

मुरादाबाद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग सड़क हादसों में जान गंवा बैठे। मुरादाबाद के डिलारी के गांव रहटा माफी निवासी विशेष कुमार सैनी (22) की बाइक बुधवार को बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक चला रहे विशेष की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने दोस्त मिथुन के साथ अपने चचेरे जीजा सुरजननगर निवासी मनीष कुमार के यहां होली मिलने जा रहा था। करनपुर-सुरजनगर मार्ग पर हुए हादसे में मिथुन घायल है। उधर, मैनाठेर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिले के मिलक मोहम्मदपुर बस्तौर गांव निवासी सूरज (21) की मौत हो गई। वह कटघर की फर्म में काम करता था और होली मिलने जा रहा था। फरीदपुर हमीर गांव के सामने हुए हादसे में उसका साथी समद घायल हो गया। दूसरी ओर, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर वीरपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार रजनी (30) की मौत हो गई, जबकि दो बेटे दक्ष (पांच) और दिव्यांशु (डेढ़ वर्ष) घायल हो गए। बाइक मृतका का पति रामपुर जिले के पटवाई थाना के मतमाली निवासी राजेंद्र चला रहे थे। वह रुद्रपुर में निजी कंपनी मे नौकरी करते हैं। वह परिवार के साथ वीरपुर वारियर में लगे होली मेले में जा रहे थे।


अमरोहा में मंगलवार की शाम होली की तैयारियों में बाइक से निकले हसनपुर के मोहल्ला होलीवाला निवासी जबर सिंह प्रजापति (40) की सड़क हादसे में माैत हो गई। हादसा उनकी बाइक ई-रिक्शा से टकराने के कारण हुआ। वहीं, बुधवार की सुबह मंडी धनाैरा के मोहल्ला

सुभाष नगर निवासी विवेक कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed