फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four youths cheated of two lakh eighty thousand in the name of getting jobs in government department

नौकरी लगवाने के नाम पर चार युवकों से तीन लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four youths cheated of two lakh eighty thousand in the name of getting jobs in government department
मुरादाबाद। बिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाले चार युवकों ने महिला समाज कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी से नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख अस्सी हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपी छह साल पहले एक युवक की हत्या कराने के आरोप में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

बिलारी के स्योडारा निवासी शेर सिंह ने सोमवार को सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि महिला समाज कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी पर ठगी का आरोप लगाया है। जिसमें उसने बताया कि मूलरूप से चंदौसी निवासी आरोपी सिविल लाइंस क्षेत्र में रहता है। चार जनवरी 2015 को आरोपी ने आश्वासन दिया कि महिला समाज कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी निकली हैं। जिसमें वह नौकरी लगवा देगा। आरोपी के झांसे में आकर शेर सिंह, वरुण कुमार, हेमंत कुमार और सतीश कुमार ने 70-70 हजार रुपये दे दिए थे, बाकि 80-80 हजार रुपये नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ था।
विज्ञापन

शेर सिंह ने बताया कि सितंबर 2015 को आरोपी को एक युवक की हत्या कराने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने जेल भेज दिया था। करीब साढ़े चार साल तक आरोपी जेल में बंद रहा था। पीड़ित ने बताया कि वह जेल में जाकर भी आरोपी से अपनी रकम मांग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब आरोपी ने आश्वासन दिया था कि वह जेल से बाहर आकर रुपये दे देगा। पीड़ित ने बताया कि आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ चुका है। लेकिन आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहा है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed