{"_id":"6a23452694eb5bab9504ef28","slug":"four-youths-and-the-car-driver-returning-from-khatu-shyam-dham-are-missing-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-918950-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: खाटू श्याम धाम से लाैट रहे चार युवक लापता, सभी के मोबाइल हुए बंद, कार चालक का भी नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: खाटू श्याम धाम से लाैट रहे चार युवक लापता, सभी के मोबाइल हुए बंद, कार चालक का भी नहीं चला पता
Sat, 06 Jun 2026 03:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:22 AM IST
सार
मुरादाबाद के चार युवक और कार चालक खाटू श्याम धाम से दर्शन कर लौटते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। सभी के मोबाइल फोन बंद हैं। इससे उनके परिवारों में चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी है।
विज्ञापन
खाटू श्याम धाम गए युवक लापता
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद से खाटू श्याम धाम से दर्शन कर लौट रहे चार युवक और कार चालक रास्ते से लापता हो गए। सभी के मोबाइल बंद होने से पांचों के परिवार में हड़कंप मच गया। चारों युवक और चालक के परिवार के लोगों ने कटघर थाने में तहरीर देकर लापता युवकों की तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन
कार मालिक नितिन कुमार ने बताया कि उनकी कार से अंतिम टोल अलीगढ़ में कटा है। कटघर के गोविंद नगर निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी स्विफ्ट डिजायर कार को कटघर के बलदेवपुरी निवासी शिव कुमार के जरिये बसंत विहार निवासी रिंकू नितिन और पीपलसाला निवासी सतीश और रोहित ने बुक किया था।
विज्ञापन
तीन जून की दोपहर करीब तीन बजे चारों युवकों को उनका चालक गोविंद नगर निवासी अभयकुमार लेकर रवाना हुआ था। देर रात में यह लोग खाटू श्याम पहुंच गए थे। तीन जून की सुबह करीब चार बजे इन लोगों ने दर्शन कर लिए थे और शाम करीब चार बजे रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
नितिन का दावा है कि रात करीब 11 बजे अभय ने अपनी मां को कॉल कर बताया कि वह दो तीन घंटे में घर पहुंच जाएगा। लेकिन देर रात भी वह घर नहीं पहुंचा। उसे कॉल किया तो उसका नंबर भी बंद था। शुक्रवार को भी सभी के नंबर बंद रहे और किसी की कोई लोकेशन नहीं मिल पाई।
नितिन ने बताया कि उसने फास्टैग चेक किया तो पता चला कि बृहस्पतिवार की रात 11:51 पर अलीगढ़ में टोल कटा है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि युवकों के मोबाइल से उसकी लोकेशन तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।