फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   four wheeler entry in market not permitted without pass at moradabad

जाम से निपटने को पुलिस का प्लान, बिना पास के बाज़ार ने नहीं जाएंगे चौपहिया वाहन 

Sat, 07 Jul 2018 02:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो /अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 07 Jul 2018 02:54 AM IST
विज्ञापन
four wheeler entry in market not permitted without pass at moradabad
जाम - फोटो : अमर उजाला
मंडी चौक में जाम खत्म करने के लिए पुलिस वाहनों के पास जारी करेगी। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में  सिर्फ आसपास की कालोनियों में रहने वालों और जरूरतमंदों को ही चार पहिया वाहन ले जाने की इजाजत होगी लेकिन उसके लिए भी पास जारी किए जाएंगे। बिना पास वाले चार पहिया वाहन इस इलाके से नहीं जाने दिए जाएंगे। प्रयास सफल रहा तो इसे गुरहट्टी पर भी लागू किया जाएगा, जिससे की जेल रोड पर जाम न लगे। 
विज्ञापन


मंडी चौक शहर के व्यस्ततम बाजारों में से एक है। यहां पर हजारों की संख्या में लोग रोजाना खरीदारी के लिए जाते हैं। जिसकी वजह से दिन भर वहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में कार सवारों के वहां पर जाने से न केवल दुकानदारों, व्यापारियों, सराफा कारोबारियों को नुकसान होता है बल्कि ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस जाम को खत्म कराने के लिए कारोबारियों ने पुलिस से मांग की थी। उसी के बाद पुलिस ने चार पहिया वाहनों के लिए पास जारी करने की योजना बनाई है। पास जारी करने के लिए सीओ कोतवाली को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

सुबह आठ से रात आठ बजे तक रहेगा प्रतिबंध

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक बिना पास वाले चार पहिया वाहन मंडी चौक की तरफ नहीं जाने दिए जाएंगे। सिर्फ मंडी चौक और कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ही उधर से जाने दिया जाएगा। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पर रोक नहीं है। बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने के लिए चार पहिया वाहन ले जाने को छूट रहेगी। आगामी बुधवार से प्रतिबंध लागू होगा।  

एसपी सिटी का कहना है कि स्थानीय निवासियों में चार पहिया वाहन रखने वाले लोगों को चिंहित करने का काम शुरू कर दिया गया है, जो लोग पास चाहते हैं वह कोतवाली पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। जिससे की उन्हें बुधवार से पहले ही पास मिल जाए। उन्हें परेशानी का सामना न करना पडे़। 
 
मंडी चौक को मुख्य केंद्र बनाया गया है, इसके चारो तरफ जाने वाले रास्ते पर बिना पास वाले वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। इनमें बर्तन बाजार की ओर जाने वाला रास्ता भी शामिल है। इसके अलावा गुरहट्टी चौक से ताड़ीखाना, जेल रोड, मंडी चौक की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी यह योजना लागू की जा सकती है। 

शहर में हेलमेट पहनकर न चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को लोकोशेड पुल पर जाने से रोक दिया जाएगा। इसके लिए फिलहाल एक सप्ताह तक अभियान चलाया जाएगा। यह  अभियान सफल रहा तो लोकोशेड पुल ही नहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर भी इसका प्रयोग किया जाएगा, जिससे की लोग हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के आदी हो जाएं।

‘सराफ कारोबारियों के साथ बैठक में भी जाम की समस्या सामने आई थी, ऐसे में चार पहिया वाहनों के लिए पास जारी करने की योजना बनाई गई है, जिसे बुधवार से लागू कर दिया जाएगा। हेलमेट पहनने के लिए लोगों को जागरूक करने को लोकोशेड़ पुल पर बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को नहीं जाने दिया जाएगा। - अंकित मित्तल, पुलिस अधीक्षक नगर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed