फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four students of Abhyudaya Coaching got success in the written examination of police recruitment.

Moradabad News: पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्युदय कोचिंग के चार छात्रों को मिली सफलता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Four students of Abhyudaya Coaching got success in the written examination of police recruitment.
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत तैयारी कर रहे मुरादाबाद मंडल के चार छात्रों को सफलता मिली है। परीक्षा में मुरादाबाद के दो छात्र और रामपुर के एक छात्र को सफलता हासिल हुई है। वहीं, अमरोहा में प्रीती पंवार नाम की छात्रा ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है। मंडल के दो जिले संभल और बिजनौर में किसी भी छात्र-छात्रा को इस भर्ती में सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए प्रदेश सरकार ने फरवरी 2021 में प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर इस योजना की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस ड्रीम योजना के तहत निर्धन परिवार के बच्चों को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की शुरुआत की गई थी। मुरादाबाद मंडल में तब से लेकर अब तक कुल 1134 छात्र-छात्राओं ने इस योजना में अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से मौजूदा समय में पूरे मंडल में 443 छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस योजना के माध्यम से अब तक मंडल में कुल आठ छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न भर्तियों में हो चुका है। इनमें बिजनौर से तीन, संभल व रामपुर से दो-दो और मुरादाबाद से एक अभ्यर्थी शामिल हैं। हाल ही में घोषित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में भी मंडल से चार छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित की है। सफलता पाने वाले छात्रों में मुरादाबाद के अजय कुमार व अरविंद कुमार, रामपुर के रितेश और अमरोहा की प्रीती पंवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम के मुताबिक सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को अगले चरण के लिए भी तैयार किया जाएगा। इनके लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वह इस योजना के माध्यम से तैयारी कर सकते हैं।
------------------
यहां चल रही हैं अभ्युदय योजना की कोचिंग
मुरादाबाद - हिंदू कॉलेज और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक
अमरोहा - हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल, जोया रोड
बिजनौर - दुष्यंत कुमार लाइब्रेरी
संभल - राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, चंदौसी
रामपुर - राजकीय रजा इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed