फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four special trains will run from Delhi to Bihar and Lucknow

Moradabad News: दिल्ली से बिहार व लखनऊ के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Four special trains will run from Delhi to Bihar and Lucknow
मुरादाबाद।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर रेलवे दिल्ली से लखनऊ के लिए एक व बिहार के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों में 16 अगस्त से शुरू होगा और 25 नवंबर तक चलेगा। इससे हजारों यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी। ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट के कारण जो यात्री परेशान हैं, उन्हें यात्रा के लिए विकल्प मिल जाएगा।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि आनंद विहार-बलिया-आनंद विहार साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 18 अगस्त से 25 नवंबर तक चलेगी। लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस 18 व 19 अगस्त को चलेगी। आनंद विहार से सीतामढ़ी के बीच द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 अगस्त से 31 अक्तूबर तक चलेगी। आनंद विहार से सहरसा के बीच द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 अगस्त से 31 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन

रेल मंडल के मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा। इन ट्रेनों में जनरल, स्लीपर व एसी तीनों तरह के कोच शामिल होंगे। सभी ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
04498-97 आनंद विहार-बलिया-आनंद विहार
04219-20 लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ
04022-21 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार
04032-31 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed