Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four people named for getting the deed done with fake documents

Rampur News: फर्जी दस्तावेज से बैनामा कराने में चार लोग नामजद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Four people named for getting the deed done with fake documents
रामपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी की शबाना ने स्वार क्षेत्र के चुन्नावाला रायपुर गांव की एक महिला समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी कर भूमि का बैनामा कराने और धमकाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज केस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद ऊधमसिंह नगर के कस्बा सुल्तानपुर पट्टी के वार्ड शिवनगर निवासी शबाना ने बताया कि उसका ननिहाल स्वार क्षेत्र के चुन्नावाला-रायपुर गांव का है। उसका बचपन ननिहाल में गुजरा। उसके तथा उसके मौसेरे भाई नासिर खां के नाम भूमि का आवंटन हुआ था। तब ननिहाल के लोग उसका विवाह नासिर खां से कराना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश विवाह नहीं हो सका। इसके बावजूद पट्टा दोनों के नाम ही रहा।
विज्ञापन

अब उसके संज्ञान में आया है कि अगस्त 2023 में उसके हिस्से की भूमि का बैनामा फर्जी शबाना बनी मनीषा ने अपने देवर राशिद खां के नाम करा दिया है। शबाना का आरोप है कि नासिर खां की पत्नी मनीषा ने शबाना बनकर फर्जी बैनामा कराया है। इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसपी से भी गुहार लगाई गई, लेकिन फिर भी केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने उसके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करने के बाद पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश कर दिया। आरोपियों में नासिर खां, मनीषा बेगम, राशिद खां, अय्यूब खां और अकरम खां शामिल हैं। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed