फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four people in car injured in collision with cante

Moradabad News: कैंटर की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Four people in car injured in collision with cante
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

करनपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे स्क्रैप भरे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार नई दिल्ली निवासी वरगीश, उनकी पत्नी सुमा, आरुन और आरुन की पत्नी लवली घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद कैंटर पलट गया, जिससे उसका चालक भी घायल हो गया। कैंटर पलटने से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू कराया।

नई दिल्ली के आंबेडकर नगर साकेत निवासी वरगीश परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे। बुधवार सुबह वह दिल्ली लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब ठाकुरद्वारा-करनपुर मार्ग पर गांव रूपपुर के पास सामने से आ रहे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गया। कैंटर में स्क्रैप भरा था। काशीपुर निवासी चालक हरियाणा के फरीदाबाद से कैंटर को उत्तराखंड की एक पेपर मिल में लेकर जा रहा था। कैंटर चालक का कहना है कि अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चलते यह हादसा हो गया। वहीं हादसे के दौरान तेज आवाज सुन लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार सवार चारों घायलों को निकालकर ऑटो की मदद से काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद कैंटर भी असंतुलित होकर पलट गया, जिसका चालक भी उसके नीचे दब गया। ग्रामीणों ने कैंटर नीचे फंसे चालक को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं कैंटर के पलटने से उसमें भरा स्क्रैप का सामान सड़क पर बिखर गया। जिससे मार्ग पर जाम लगा गया। दो घंटे रहे जाम के चलते मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कैंटर और कार को हटवाया। वहीं जेसीबी की मदद से मार्ग पर फैले स्क्रैप को भी हटावाया और मार्ग पर यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में घायल कार सवार नई दिल्ली साकेत निवासी वरगीश, उनकी पत्नी सुमा और आरुन व आरुन की पत्नी लवली घायल हो गई हैं। सुमा के सिर में फ्रैक्चर है। वहीं वरगीश के भी फ्रैक्चर है, जबकि लवली के मामूली चोट है। हादसे में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों वाहनों को मंडी में खड़ा करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed