फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four more students involved in making teacher's photos viral by making them obscene

Moradabad News: शिक्षिका के फोटो अश्लील बनाकर वायरल करने में चार और छात्र शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Four more students involved in making teacher's photos viral by making them obscene
मुरादाबाद। एआई (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस) के जरिये शिक्षिका के फोटो अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल के मामले में चार और छात्रों के नाम सामने आए हैं। उन्होंने भी फोटो अलग-अलग ग्रुपों में वायरल किया था। शुक्रवार को एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह स्कूल पहुंचे और उन्होंने पीड़ित शिक्षिका से बातचीत की और आश्वासन दिया है कि सोशल मीडिया से फोटो हटवाए जा रहे हैं। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीड़ित शिक्षिका ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि वह सिविल लाइंस के एक नामचीन स्कूल में पढ़ाती हैं। इस स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों ने उनके फोटो एआई के जरिये अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सिविल लाइंस थाने की पुलिस और साइबर सेल ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने स्कूल में जाकर पीड़ित शिक्षिका के अलावा अन्य शिक्षिकाओं और छात्रों से पूछताछ की। जांच में यह बात भी सामने आई कि दोनों नामजद छात्रों के अलावा इस हरकत में स्कूल के चार और छात्र शामिल थे। इन छात्रों ने भी शिक्षिका के फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस केस में इन चारों छात्रों के नाम भी केस में शामिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी स्कूल पहुंचे और उन्होंने शिक्षिका और प्रधानाचार्य से बातचीत की। इस दौरान पीड़ित शिक्षिका रोने लगीं तो उन्हें समझाया। कहा कि उनके फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटवा दिए गए हैं। इस हरकत में जो भी शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

------------
दहशत में छात्राएं और शिक्षिकाएं
इस घटना के बाद से स्कूल की छात्राएं और शिक्षिकाएं दहशत में हैं। उनके लग रहा है कि छात्रों ने पता नहीं किन-किन के फोटो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया हो। आरोपी छात्रों ने इंस्टाग्राम पर ग्रुप बना रखा था। जिसमें स्कूल के छात्रों के अलावा दूसरे स्कूल के छात्र भी जुड़े थे। छात्र ग्रुप पर रोज किसी न किसी की फोटो और गलत कमेंट्स करते थे। इस ग्रुप पर डाले जाने वाले फोटो को छात्र दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर करते थे। केस दर्ज होने के बाद आरोपी छात्र ने ग्रुप डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed