Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four more city roads to become high-tech; widening work begins.

Moradabad News: 167 करोड़ से शहर की चार और सड़कें होंगी हाईटेक, चौड़ीकरण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Four more city roads to become high-tech; widening work begins.
मुरादाबाद। शहर में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक और कदम उठाया है। लाइनपार और हैलेट रोड के बाद अब 167.4 करोड़ रुपये की लागत से शहर की चार प्रमुख सड़कों को हाईटेक किया जाएगा। चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। ये सभी सड़कें सीएम ग्रिड योजना के तहत विकसित की जा रही हैं। नगर निगम ने मार्च-2027 तक इन सड़कों का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम की इंजीनियरिंग टीम ने निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया। नगर निगम के अनुसार, परियोजना का उद्देश्य प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना, आवागमन को सुगम बनाना और शहर के सड़क नेटवर्क को आधुनिक स्वरूप देना है। चार में से दो सड़कें बुद्धि विहार क्षेत्र में हैं, जबकि एक सड़क पीतलनगरी रोड से बलदेवपुरी तिराहे तक और चौथी सड़क सिविल लाइंस स्थित कल्याणी दरबार मंदिर के सामने विकसित की जाएगी। इसके अलावा पहले से चल रही सीएम ग्रिड परियोजनाओं के तहत लाइनपार में चौधरी चरण सिंह चौक से कैल्टन स्कूल तक, मानसरोवर गेट से रामलीला मैदान तक तथा हैलेट रोड से पारकर इंटर कॉलेज तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि लाइनपार की सड़क का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, नई शुरू हुई चारों सड़कों का कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना पूरी होने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन सड़कों का हो रहा चौड़ीकरण
सड़क का नाम | किमी (दूरी) | परियोजना की लागत

गौतमबुद्ध पार्क से बुद्धि विहार फेज-1 तक - 4.7 किमी - 68.6 करोड़
पीतलनगरी रोड से बलदेवपुरी तिराहा तक - 1 किमी - 19.8 करोड़
कल्याणी दरबार मंदिर रोड - 0.5 किमी - 9.4 करोड़
बुद्धि विहार फेज-2 से आवास विकास कार्यालय तक - 3.2 किमी - 69.6 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed