फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   four inspector and 48 sub inspector transfered in moradabad

चार इंस्पेक्टर और 48 सब इंस्पेक्टर के तबादले,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
four inspector and 48 sub inspector transfered in moradabad
मुरादाबाद। एसएसपी पवन कुमार ने सोमवार को थानों और चौकियों पर लंबे समय से तैनात 4 निरीक्षकों और 48 उप निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। इनकी जगह दूसरों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस लाइन से बीस दरोगाओं को थानों पर भेजा गया है।
विज्ञापन

जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड में लिए गए निर्णय के बाद एसएसपी ने तबादला आदेश जारी किए हैं। उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा को चौकी प्रभारी हरथला से कोतवाली की नई बस्ती चौकी का प्रभारी बनाया गया है। महिला उप निरीक्षक पूनम राठी को चौकी प्रभारी नई बस्ती से कोतवाली, ललित कुमार चौकी प्रभारी लाकड़ी फाजलपुर से थाना सिविल लाइंस, मतीन अहमद को सिविल लाइंस से थाना सिविल लाइंस, बालेंद्र कुमार यादव को प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड से चौकी प्रभारी लाकड़ी फाजलपुर, पवन कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी पंडित नगला से चौकी प्रभारी बंगला गांव, रामप्रताप सिंह को चौकी प्रभारी बंगला गांव से चौकी प्रभारी फकीरपुरा, सौरभ त्यागी को सिविल लाइंस से चौकी प्रभारी आशियाना, गिरजेश बहादुर यादव को बिलारी कस्बा से चौकी प्रभारी सहसपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार शर्मा थाना कुंदरकी से प्रभारी चौकी कुंदरकी कस्बा, प्रवीण कुमार चौकी प्रभारी सहसपुर से जयंतीपुर, धर्मेंद्र सिंह थाना ठाकुरद्वारा से सुरजननगर, शीशपाल सिंह थाना सिविल लाइंस से गुलाबबाड़ी, अर्जुन सिंह त्यागी करनपुर से पंडित नगला, गोपाल पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी करनपुर, जमील अहमद थाना खदाना से सिविल लाइंस, मनोज कुमार यादव मूंढापांडे से खदाना, धर्मपाल सिंह को डींगरपुर चौकी से ठाकुरद्वारा, गौरव कुमार चौकी प्रभारी सोनकपुर से डींगरपुर, राजीव कुमार चौकी मंडी समिति से थाना सिविल लाइंस, विकास कुमार को पुलिस लाइंस से मंडी समिति पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निरीक्षक मनोज कुमार को निरीक्षक अपराध थाना पाकबडा से आरटीआई सेल, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार सिविल लाइंस से मूंढापांडे, महिला उप निरीक्षक सविता कापड़ी को महिला थाना से थाना नागफनी, सतेंद्र कुमार को पाकबड़ा से न्यायालय सुरक्षा, सुधीर कुमार मूंढापांडे से थाना सिविल लाइंस, राकेश कुमार शर्मा को मूंढापांडे से गलशहीद, मनवीर सिंह मैनाठेर से मूंढापांडे, महिला उप निरीक्षक कल्पना को मझोला से महिला थाना, मुकेश बाबू राजौरा को मैनाठेर से थाना पाकबड़ा अनिल कुमार थाना भगतपुर से थाना बिलारी, अतुल कुमार को कार्यालय पुलिस अधीक्षक नगर से फील्ड यूनिट में भेजा गया है।

पुलिस लाइन से निरीक्षक मुकेश चंद्र, अजीत प्रताप सिंह, जय प्रकाश को अपराध शाखा में भेजा गया है। निरीक्षक विजय सिरोही को पुलिस लाइन से डीटीयू में भेजा गया है। उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पुलिस लाइन से सिविल लाइंस, राज कुमार बिलारी, संत कुमार राठी छजलैट, सुनील कुमार सिविल लाइंस, मनोज कुमार कांठ, महेश बाबू शर्मा अपराध शाखा, आशीष पूनिया डिलारी, विवेक कुमार मूंढापांडे, सुभाष चंद कटघर, सुधीर कुमार कुंदरकी, राजेंद्र कुमार मझोला, सुभाष चंद्र भगतपुर, दयाचंद कांठ, सुशील कुमार सिविल लाइंस, जगदीश कुमार मूंढापांडे और मयंक गोयल को सिविल लाइंस थाने में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed