{"_id":"6106f0ab8ebc3e845f37c4c3","slug":"four-injured-in-a-collision-between-two-bikes-one-in-critical-condition-moradabad-news-mbd397812951","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, एक की हालत नाजुक
विज्ञापन
मिलक-बिलासपुर रोड पर बाइकों की भिडंत पर सड़क किनारे पड़े घायल।
- फोटो : MILAK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)। सिहारी गांव के पास रविवार को आमने सामने से दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक ही हालत नाजुक है। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली केथाना मीरगंज स्थित गांव गोरा लोकनाथपुर निवासी रविंद्र अपने साथी शूरवीर सिंह के साथ बाइक से करीब तीन बजे घर लौट रहे थे। रविंद्र रुद्रपुर में किसी प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं। इस बीच मिलक-बिलासपुर रोड से वापस लौटते हुए सिहारी गांव के पास थाना भोट क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव निवासी बाइक सवार लखविंदर और उसके साथी दिनेश से भिड़ंत हो गई। यह दोनों मतवाली गांव से वापस अपने घर जा रहे थे।
उनके साथ एक मासूम बालक तरुण भी बाइक पर सवार था। इस हादसे में बाइक सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, मासूम तरुण को खरोंच तक नहीं आई। हादसे में घायल लोग कुछ देर तक जमीन पर पड़े रहे। राहगीरो की सूचना पर एबुंलेंस घटना स्थल पर पहुंची और उन्हें नगर की सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में एक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर
शाहबाद (रामपुर)। गांव अनवा में रविवार को गलत दिशा से आ रही अनियंत्रित बस ने बरेली निवासी बाइक सवार को कुचल दिया। बस के अगले पहिए के नीचे फंसे बाइक सवार को देख राहगीरों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चालक ने बस रोकी। हादसे के बाद चालक और यात्री मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घायल को शाहबाद सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार सुबह दिल्ली से आ रही बस शाहबाद के टांडा, अनवा गांव से होकर परौता होती हुई जा रही थी। इस दौरान जनपद बरेली थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव खेलम निवासी दीन मोहम्मद बाइक से बरेली की ओर जा रहा था। इस दौरान अनवा और परौता के बीच में अनियंत्रित तेज रफ्तार गलत दिशा में आ रही बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार बाइक समेत बस के अगले पहिए में फंस गया। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। खेतों में कम कर रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर बस चालक व यात्री नीचे उतरे और हादसा देख सभी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने जैसे-तैसे फंसे हुए बाइक सवार को निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से शाहबाद सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने घायल दीन मोहम्मद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ढकिया चौकी में खड़ा कर दिया है। घटना स्थल से मिले मोबाइल के माध्यम से डायल नंबरों पर फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। बताया गया बाइक सवार की हालत बेहद चिंताजनक है।

मिलक-बिलासपुर रोड पर बाइकों की भिडंत पर सड़क किनारे पड़े घायल।- फोटो : MILAK