{"_id":"6807fb8374cd895c9006e45c","slug":"four-farmers-injured-in-leopard-attack-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-108533-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तेंदुए के हमले में चार किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तेंदुए के हमले में चार किसान घायल
Wed, 23 Apr 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। क्षेत्र के गांव कल्यानपुर में मंगलवार को तेंदुए ने तीन घंटे तक आतंक मचाया। खेतों में काम कर रहे किसानों पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। जिससे क्षेत्र में काफी दहशत है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
गेहूं की फसल की कटाई के सिलसिले में इन दिनों किसान खेतों पर काम कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र से गुजरने वाली ढेला नदी के किनारे पालेज की सिंचाई का भी काम चल रहा है। मंगलवार सुबह 11 बजे अचानक यहां तेंदुआ आ धमका और खेतों पर काम कर रहे किसानों पर हमला बोल दिया। तेंदुए को देख किसान घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान तेंदुए ने गांव की अनेकवती की गर्दन पर पंजे से वार किया, जिससे वह घायल हो गईं। फिर तेंदुए ने खेत से लौट रहे सुरेश सैनी की गर्दन और सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा तेंदुए ने अमित कुमार, ओमप्रकाश को भी हमलाकर घायल कर दिया। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। सुरेश सैनी के सिर में गहरे जख्म होने पर 14 टांके लगाए गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सुरेश के भाई नरेश सिंह सैनी ने बताया कि तेंदुआ तीन घंटे तक जंगल में इधर-उधर घूम कर वहां काम कर रहे किसानों पर हमला करता रहा। जानकारी मिलने पर गांव से काफी संख्या में लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ पास में स्थित गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। टीम ने घटनास्थल के आसपास जांच की तो वहां तेंदुए के पंजों के निशान मिले। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास गन्ने के खेत में तेंदुआ छिपा हुआ है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।