फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four dead, including judicial officer from Corona, 142 new patients

न्यायिक अधिकारी समेत चार की कोरोना से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Four dead, including judicial officer from Corona, 142 new patients
बिलारी मे नामांकन के लिए आ रहे प्रत्याशियों की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। जिले में मंगलवार को न्यायिक अधिकारी समेत चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। चारों संक्रमित मरीजों का टीएमयू में इलाज चल रहा था। मरने वाले में बारह साल की बच्ची भी शामिल हैं। अप्रैल से अब तक जिले में 14 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं कटघर सीओ समेत 142 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में निर्यातक के परिवार के छह सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने पर न्यायिक अधिकारी को 11 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। न्यायिक अधिकारी के परिवार के तीन सदस्य भी संक्रमित हैं। वहीं कटघर क्षेत्र की संक्रमित 12 वर्षीय बालिका और 52 वर्षीय व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा डिलारी क्षेत्र के 65 वर्षीय बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मंगलवार को आई रिपोर्ट में 142 लोग पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में सीओ कटघर, उनकी पत्नी, दो बच्चे और आरक्षी भी शामिल हैं। इसके अलावा एक निर्यातक के परिवार के छह सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 13202 हो गई है, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 1009 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed