Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत, 11 से अधिक जख्मी

Sat, 28 Nov 2026 09:53 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sat, 28 Nov 2026 09:53 AM IST
सार

छजलैट में मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर रोडवेज बस और गन्ने की खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। बस में सवार 11 से अधिक यात्रियों को भी चोटें आईं।

विज्ञापन
Four dead in a collision between a state transport bus and a tractor trolley in Moradabad
छजलैट में हादसा - फोटो : संवाद

छजलैट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर ग्राम लदावली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और गन्ने की खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।


Trending Videos
Four dead in a collision between a state transport bus and a tractor trolley in Moradabad
बस को हटाती क्रेन - फोटो : संवाद

बस में सवार 11 अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुरादाबाद डिपो की बस संख्या UP 78 LN 7524 छजलैट की ओर से मुरादाबाद आ रही थी। ग्राम लदावली के पास सामने से गन्ने की खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

Four dead in a collision between a state transport bus and a tractor trolley in Moradabad
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की चालक साइड टकराने के कारण बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घायल हो गए। हादसे में छजलैट के ग्राम सदूपुरा निवासी जॉनसन मसीह की पत्नी अर्चना (30) और उनके पांच वर्षीय बेटे सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा लोकेंद्र (50) पुत्र जुगल किशोर निवासी ग्राम रतनगढ़, थाना शिवाला कलां, बिजनौर और दीपा उर्फ दीपिका चौहान (30) पत्नी प्रखत चौहान निवासी ग्राम कोट, थाना नूरपुर, बिजनौर ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four dead in a collision between a state transport bus and a tractor trolley in Moradabad
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

अर्चना के पति जॉनसन मसीह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची छजलैट पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मृतकों के शव और गंभीर घायल जॉनसन को जिला अस्पताल भिजवाया गया। बस में घायल कुछ अन्य यात्री अपने स्तर से उपचार के लिए चले गए।

विज्ञापन
Four dead in a collision between a state transport bus and a tractor trolley in Moradabad
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। हादसे की सूचना पर उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू और सीओ कांठ अभिनव द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस अन्य घायलों की जानकारी जुटा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed