{"_id":"66a6e77e3c2f7b1d7b0a7964","slug":"four-days-after-the-death-of-his-father-the-injured-son-also-died-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-447874-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पिता की मौत के चार दिन बाद घायल बेटे ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पिता की मौत के चार दिन बाद घायल बेटे ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
कटघर थाना क्षेत्र में गोविंदनगर रेलवे ट्रैक पर बुधवार देर रात बेटे की जान बचाने के प्रयास में पिता-पुत्र ट्रेन की चपेट में आ गए थे। मौके पर ही पिता की मौत हो गई थी। वहीं रविवार सुबह जिला अस्पताल में घायल बेटे मनोज ने भी दम तोड़ दिया।
थाना कटघर के मोहल्ला महबुल्लागंज निवासी अमरनाथ (61) मोची का काम करते थे। उनके बेटे रोहित ने बताया कि उनका भाई मनोज हलवाई का काम करता था। बुधवार की रात मनोज शराब पीकर आया तो पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह जान देने की बात कहकर घर से निकल गया। अनहोनी की आशंका में पिता अमरनाथ भी उसके पीछे चल दिए। मनोज गोविंदनगर क्रॉसिंग के पास बने पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास बैठ गया।
ट्रेन आने पर वह उसके आगे कूदने लगा तो पिता अमरनाथ ने उसे बचाने का प्रयास किया। दोनों रेलवे ट्रैक से एक-दूसरे को हटाने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में अमरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मनोज घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को ही परिवार ने अमरनाथ का तीजा किया था। रविवार की सुबह मनोज ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। एसएचओ कटघर संजय कुमार ने बताया कि मनोज का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।