फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four crores demanded from the government for the approach road of Bikanpur bridge

Moradabad News: बीकनपुर पुल के एप्रोच मार्ग के लिए शासन से मांगे चार करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four crores demanded from the government for the approach road of Bikanpur bridge
मुरादाबाद। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मूंढापांडे क्षेत्र के बीकनपुर पुल के सर्वे के बाद आईआईटी रुड़की की टीम ने पीडब्ल्यूडी को कई सुझाव दिए हैं। टीम ने कहा कि नदी में गहरी खोदाई कर किनारों पर मजबूत दीवार बनाई जाए, जिससे पुल क्षतिग्रस्त होने से बचे। टीम की सलाह पर एस्टीमेट बनाकर पीडब्ल्यूडी ने शासन से चार करोड़ रुपये की मांग के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

मूंढापांडे क्षेत्र के बीकनपुर पुल के मार्ग को दुरुस्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने आईआईटी रुड़की को 27 लाख रुपये देकर सर्वे कराया। आईआईटी की टीम ने सर्वे के बाद रिपोर्ट तैयार की है। विशेषज्ञों ने कहा कि बाढ़ से पुल की एप्रोच रोड को बचाने के लिए नदी में गहरी खोदाई करनी होगी। इससे रोड की कटान कम होगी।
विज्ञापन

पुल की दीवार मजबूत होने पर पानी की धारा का प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे एप्रोच रोड बच सकती है। रिपोर्ट के आधार पर पीडब्ल्यूडी ने पुल की एप्रोच रोड और दीवार बनाने के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसकी पुष्टि अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने की है। कहा कि बारिश के दाैरान भी विशेषज्ञ पुल की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम नाजरपुर से गोविंदपुर के संपर्क मार्ग पर बीकनपुर के पास रामगंगा की सहायक नदी पर पुल बना है। 12 सितंबर 2024 को बाढ़ के कारण पुल का संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। संपर्क मार्ग कटने के कारण स्थानीय लोगों ने आवागमन के लिए लकड़ी का एक अस्थायी पुल बना लिया था, जिला प्रशासन ने खतरनाक मानते हुए बंद करा दिया था। हालांकि, लोग अभी भी मजबूरी में पुल का उपयोग कर रहे हैं।

वैकल्पिक मार्ग से मुरादाबाद आने के लिए लोगों को 30 किमी. अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि चंदा लगाकर लकड़ी का 52 फीट लंबा संपर्क मार्ग तैयार किया गया था। इस मार्ग पर बाइक व स्कूटी का आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed