फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four corona infected have been killed, 632 positive

चार कोरोना संक्रमितों की गई जान, 632 पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Four corona infected have been killed, 632 positive
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की जद में आए चार और मरीजों की जान चली गई। जान गंवाने वालों में क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला भी शामिल है। तीन संक्रमितों ने इलाज के दौरान टीएमयू में दम तोड़ दिया। वहीं 632 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमितों में बिलारी क्षेत्र के 26 और आदर्श कालोनी के नौ लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने पर मझोला क्षेत्र के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग, मिलन विहार निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग और खुशहालपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई, जबकि क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला ने दिल्ली के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं सोमवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में जिले में 632 लोग संक्रमित पाए गए। बिलारी क्षेत्र में 26 लोग संक्रमित मिले हैं। आदर्श कालोनी में रहने वाले नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दीनदयाल नगर के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। आठ हजार से घटकर ये संख्या अब 7955 हो गई है। वहीं चौबीस घंटे में स्वस्थ होने पर 898 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed