{"_id":"67a7c3eebef123c8920e484b","slug":"four-bearings-of-ramganga-bridge-were-changed-fifth-extension-was-broken-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-579169-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामगंगा पुल की चार बेयरिंग बदलीं गईं, पांचवें एक्सटेंशन को तोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामगंगा पुल की चार बेयरिंग बदलीं गईं, पांचवें एक्सटेंशन को तोड़ा गया
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा पुल की मरम्मत करने के लिए कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने एक माह का लक्ष्य तय किया है। अभी तक पुल की चार बेयरिंगें बदली जा चुकी हैं। 16 बेयरिंगों की ऑयल ग्रीसिंग की गई। शनिवार को पुल के पांचवें एक्सटेंशन को भी तोड़ा गया। वहां के काम का पीडब्ल्यूडी के अभियंता लगातार निगरानी कर रहे हैं।
रामगंगा पुल की मरम्मत के लिए पांच फरवरी से सन राइज कंपनी काम कर रही है। कंपनी के चार अभियंता लगातार काम में जुटे हैं। शनिवार को अभियंताओं की देखरेख में मजदूरों ने हैमर की मदद से पुल का पांचवां एक्सटेंशन तोड़ दिया। एक्सटेंशन की ग्रिलों में जंग लग गए हैं। उनको बदलने का काम भी चल रहा है।
हाइड्रा जैक से उठाए जा रहे स्पैन
कंपनी के वरिष्ठ अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि पुल के चार एक्सटेंशन तीन दिनों में तोड़े गए हैं। काम की गति तेज चल रही है। हाइड्रोलिक जैक की मदद से स्पैन उठाकर चार बेयरिंग बदली गई। पुरानी बेयरिंग में ऑयल ग्रीसिंग की गई है। 14 पिलरों पर काम एक माह में पूरा करने के लिए खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
अभी नदी के किनारे हाइड्रा मशीन काम कर रही है। अभी कोई दिक्कत नहीं आई है। जांच से पता चला है कि कुल 12 बेयरिंग बदलनी पड़ेगी। पुल को मजबूती देने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि कोई बड़ी गड़बड़ी प्रकाश में आई तो समय बढ़ सकता है।
अधिशासी अभियंता ने की बैठक
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने पुल की जानकारी लेने के लिए सनराइस कंपनी के अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पुल के तकनीकी बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव दिए। बताया कि पुल की मजबूती के साथ अच्छी गुणवत्ता के सामान का प्रयोग जरूरी होगा।
छह दशक पुराना है पुल
रामगंगा पुल छह दशक से ज्यादा पुराना है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ने सात माह पहले जांच कर बताया था कि पुल की बेयरिंग खराब हो गई है। पुल की दो बेयरिंग खिसकी थी। इसी कारण पुल वाहनों के गुजरने पर बिल्कुल हिल नहीं रहा था। शासन ने पुल की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर तत्काल 94 लाख रुपये जारी कर दिए थे।
पुल पर पैदल यात्रियों की भीड़ से दुर्घटना की आशंका
रामगंगा पुल को पीडब्ल्यूडी ने यातायात के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। पुल के दोनों ओर बड़े बीम लगाए गए है। फिर भी पुल पर आवागमन करने के लिए पैदल यात्रियों की शनिवार को भीड़ रही। आशंका है कि पैदल यात्रियों के आवागमन से दुर्घटना भी हो सकती है।
काशीपुर से आ रहे यात्रियों ने बताया कि प्राइवेट बस वंडर पुल के नीचे उतार दे रही है। इधर पुल पार करने के बाद ई रिक्शा और टेंपो लोगों को निर्धारित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने भी पुल पर जाने से किसी को पाबंदी नहीं लगाई। वहीं पुल के ऊपर और नीचे कार्यदायी संस्था के मजदूर और अभियंता काम कर रहे हैं। स्थिति यह है कि लोग सिर पर सामान लेकर पैदल आ रहे हैं। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कंपनी के अभियंताओं का कहना है कि पुल पर इस प्रकार आवागमन ठीक नहीं है। किसी के साथ दुर्घटना भी हो सकती है।