फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Forty-year-old accused tried to rape a five-year-old girl

चालीस साल के आरोपी ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Forty-year-old accused tried to rape a five-year-old girl
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है। आरोप पड़ोस में रहने वाले चालीस वर्षीय बेल्डर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पंकज सक्सेना बरेली जनपद के कैंट थानाक्षेत्र के नकटिया निवासी है। आरोपी मुरादाबाद कटघर क्षेत्र में रहकर वेल्डिंग का काम करता है। आरोपी कटघर क्षेत्र में जहां रहता है, वहीं पड़ोस में एक परिवार भी रहता है। इस परिवार की पांच साल की बच्ची को आरोपी ने मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यह कहकर अपने पास बुला लिया कि उसके सिर में दर्द हो रहा है। उसे बच्ची से अपना सिर दबवाना है। बच्ची आरोपी के पास पहुंची तो उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस मौके पर बुला ली गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके अलावा बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed