फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former SP Vidhansabha contestant Chhotelal and his son shot dead in Sambhal

संभल: सपा नेता और उनके बेटे की दिनहदाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक छोड़कर बदमाश फरार

Tue, 19 May 2020 10:58 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 19 May 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Former SP Vidhansabha contestant Chhotelal and his son shot dead in Sambhal
छोटेलाल और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चंदौसी से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी छोटेलाल दिवाकर व उनके बेटे की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया की बहजोई थाना क्षेत्र के शमशोई गांव में मनरेगा के तहत सड़क बन रही थी। इसी को लेकर छोटेलाल और सविंदर के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें छोटेलाल और उनके बेटे सुनील कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन


वहीं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे लाल दिवाकर हमारी पार्टी के कर्मठ नेता थे, उन्हें पार्टी ने 2017 में चंदौसी विधानसभा से टिकट दिया था, लेकिन यह सीट गठबंधन में कांग्रेस के पास चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संभल में हमारे नेता की हत्या से यह बात साफ है कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है और प्रदेश में विपक्षी पार्टी के लोग खासकर सपा कार्यकर्ताओं की खुलेआम हत्या की जा रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। एसपी के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।
 

टीम गठित, आरोपियों की धरपकड़ को दबिश जारी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मामले से डीजीपी को अवगत कराया। शासन तक मामला पहुंचने पर आईजी रमित शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। एसपी संभल को टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

आरोपी घर से फरार, लटके ताले
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। उनके घर पर ताले लटके हैं। अन्य परिजन भी फरार हो गए हैं। घटना से गांव में भय व्याप्त है।

परिजनों में मचा कोहराम
दोहरे हत्याकांड के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक छोटे लाल की पत्नी कमलेश, सुनील की पत्नी मधु दोनों बदहवास हालत में है। अन्य परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है।

सीओ व पुलिस बल तैनात
घटना के बाद सीओ अशोक कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ गांव में तैनात हैं। दोहरे हत्याकांड को लेकर गांव में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है। देरशाम तक सीओ स्वयं गांव में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed