फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former PM Atal Bihari was blessed with a good personality: Surya Prakash

अपने अच्छे व्यक्तित्व के धनी से पूर्व पीएम अटल बिहारी : सूर्य प्रकाश

Sun, 28 Dec 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Former PM Atal Bihari was blessed with a good personality: Surya Prakash
छजलैट के भीकनपुर में अटल स्मृति सम्मेलन में बोलतीं वक्ता व मंचासीन भाजपाई। संवाद
कांठ। शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी 2024-25 के उपलक्ष्य में छजलैट के भीकनपुर में आयोजित किए गए भाजपा के अटल स्मृति व कवि सम्मेलन पूर्व पीएम की स्मृतियों को याद करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


यहां कार्यक्रम का आयोजन कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू के संयोजन में किया गया। कई प्रसिद्ध कवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाओं को अपने स्वरों में प्रस्तुत करते हुए समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग यूपी के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने दीप जलाकर की। इशांत शर्मा, आवरन अग्रवाल, पूजा राना, कशिश चौहान आदि कवियों ने कविताएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि अटल जी अपने अपने अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे। निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, डॉ. नरेंद्र सिंह आदि वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और उनके द्वारा देश,समाज, जन हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान एसआईआर अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं का सहयोग कर उन्हें मतदाता सूची से जुड़वाने के लिए भी कहा गया। कार्यक्रम में सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के अध्यक्ष कुंवर सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण पंडित, मुरादाबाद ब्लाॅक प्रमुख मनीष कुमार सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख चरन सिंह, पूर्व जिला महामंत्री हुक्म सिंह, सुशील चौधरी, संजय ढाका, सुमित दिवाकर, धर्मपाल सिंह विश्नोई, मंडलाध्यक्ष छजलैट आंचल चौधरी, कांठ मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, अनुज विश्नोई, अम्बरीश शर्मा आदि रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

..फोटो सं. 05, 06, 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed