फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former minister's doctor son became victim of honeytrap, girl asked for Rs 15 lakh

Moradabad News: हनीट्रैप का शिकार हुआ पूर्व मंत्री का डॉक्टर बेटा, युवती ने मांगे 15 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Former minister's doctor son became victim of honeytrap, girl asked for Rs 15 lakh
कुंदरकी। बसपा सरकार में मंत्री हाजी अकबर हुसैन के बेटे डॉ. नईम अकबर हनी ट्रैप का शिकार हो गया। उन्होंने एक युवती पर हनी ट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। युवती और उसके परिवार के लोग पंद्रह लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रकम न मिलने पर केस में फंसाने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जलालपुर खास निवासी डॉक्टर नईम अकबर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने एमबीबीएस करने के बाद विभिन्न अस्पतालों में कार्य कर चुके हैं। वह वर्तमान में श्री सत्यसाईं मेडिकल कॉलेज अम्मापेटाई, चंगलपट, तमिलनाडु से एमएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उसके पिता हाजी अकबर हुसैन कई बार विधायक रह चुके हैं और बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन

नईम ने बताया कि पड़ोसी गांव की रहने वाली एक युवती ने उसको अपने प्रेमजाल में फंसाने की नियत से प्यार भरी बात करनी शुरू कर दी थी। व्हाट्सएप पर अपने फोटो भी भेजने शुरू कर दिए थे। जब वह अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में कार्य करते थे। तब युवती दिल्ली में आकर उनसे मिली और अपने साथ घुमाने के लिए ले गए थी। इसके बाद उसके मोबाइल अश्लील फोटो भी भेजने शुरू कर दिए। दो तीन बार निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल भी थी। इसके बाद में युवती ने उनसे रुपये भी मांगने शुरू कर दिए थे। धीरे-धीरे मांग बढ़ती गई। रुपये देने से मना करने पर युवती ने कहा कि मुझे रुपये दो या फिर शादी करो, वरना तुम्हें बदनाम कर दूंगी। डॉक्टर का कहना है कि वह और पैसे देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीस जून को ईद उल जुहा पर अपने घर आया तो इस युवती ने मोबाइल पर उससे 15 लाख रुपये की मांग की। डॉक्टर ने रुपये देने से इंकार किया तो युवती ने झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। डॉक्टर का कहना है कि इस बातचीत की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में मौजूद है। डॉक्टर का आरोप कि युवती ने उसको हनीट्रैप के जरिये अपने जाल में फंसा लिया है। डॉक्टर ने अपने परिवार से बात की। तब डॉक्टर के भाई वसीम अकबर ने युवती के पिता से बात की तो युवती की बुआ ने भी अभद्रता की। इस साजिश में युवती का भाई भी शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आईपीसी की धारा 385, 388, 504 और 120बी के तहत दर्ज हुए मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी और साक्ष्यों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed