फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former head's son dies after being hit by car

Moradabad News: दूल्हे के फुफेरे भाई की कार की चपेट में आकर पूर्व प्रधान के बेटे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Former head's son dies after being hit by car
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बहापुर में आई बरात में चढ़त के बाद बुधवार रात कार चालक ने रामपुर घोघर गांव निवासी पूर्व प्रधान हरपाल सिंह के बेटे संदीप कुमार (35) को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौत हो गई, जो गांव निवासी रजत की बरात में गया था। कार डिलारी के गांव गकखरपुर निवासी शुभम चौहान चला रहा था, जो दूल्हे का फुफेरा भाई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।


रामपुर घोघर गांव निवासी पूर्व प्रधान हरपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम को उसका बेटा संदीप सिंह उर्फ सोनू गांव के ही निवासी डॉ. आनंद के बेटे रजत की शादी में गांव बहापुर गया था। रात करीब एक बजे बरात चढ़त के बाद वह घर आने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान डिलारी थाना क्षेत्र के गांव गकखरपुर और हाल निवासी नोएडा तेज रफ्तार कार लेकर आया और उसके बेटे को टक्कर मार दी। जिससे संदीप के सिर, सीने व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई। वहीं कार की चपेट में आकर रामपर घोघर गांव निवासी संदर भी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार सहित भाग गया। वहीं बरात में शामिल लोग संदीप को लेकर एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। इसके बाद गंभीर हालत में उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पूर्व प्रधान भी मौके पर पहुंचे। वहीं बरात में मौजूद कुछ लोगों को कहना था कि कार चालक नशे की हालत में था। बुधवार शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को हवाले कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने बुधवार शाम ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed