फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former gram pradhan was strangled to death dead body found lying on bed police engaged in investigation

मुरादाबाद: पूर्व प्रधान की गला घोंटकर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 30 Aug 2021 05:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 05:11 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, कुंदरकी थानाक्षेत्र के बाछल भूड़ गांव निवासी पूर्व प्रधान गजराज सिंह (75) का दो मंजिला मकान सिविल लाइंस के मऊ लाइन पार गांव में है।

विज्ञापन
Former gram pradhan was strangled to death dead body found lying on bed police engaged in investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस के मऊ गांव में 75 वर्षीय पूर्व प्रधान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव मकान की पहली मंजिल चारपाई पर पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किरायेदार से पूछताछ की। सोमवार दोपहर आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के बाछल भूड़ गांव निवासी पूर्व प्रधान गजराज सिंह (75) का दो मंजिला मकान सिविल लाइंस के मऊ लाइन पार गांव में है। इस मकान में भू-तल पर किरायेदार विनोद रहता है, जबकि पहली मंजिल पर गजराज सिंह अकेले रहते थे। गजराज सिंह के दोनों बेटे धर्मपाल सिंह और सतवीर सिंह बाछल भूड़ गांव में ही अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से गजराज सिंह को किसी ने नहीं देखा था। किरायेदार विनोद ने रविवार रात करीब नौ बजे ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, जबकि पूर्व प्रधान चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे। उनके मुंह और नाक से खून बह रहा था। इसके अलावा गले पर भी चोटों के निशान थे। विनोद ने इस मामले की जानकारी पूर्व प्रधान के बेटे धर्मपाल को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही धर्मपाल अपने बेटे अनिकेत और भतीजे अंकित के साथ मऊ गांव आ गए। इसी दौरान धर्मपाल के बहनोई रणजीत सिंह पहुंच गए थे। रणजीत ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। सूचना मिलने पर सीओ इंदु सिद्घार्थ और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सहंसरवीर भी मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया।


किरायेदार विनोद से भी पूछताछ की गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और घटनास्थल से नमूने उठाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोमवार दोपहर आई पोस्टमार्टम से पता चला है कि पूर्व प्रधान को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि हुई है। अभी परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed