{"_id":"684c8cfa26e02f314a0f9bdb","slug":"former-district-panchayat-member-beat-up-a-cloth-merchant-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-666137-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कपड़ा व्यापारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कपड़ा व्यापारी को पीटा
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य निसार चौधरी ने अपने बेटों के साथ मिलकर घर में घुसकर कपड़ा व्यापारी की पिटाई कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पाकबड़ा के कैलसा रोड स्थित जेडएसटी मार्केट के पास रहने वाली सारा ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता शकील अहमद कपड़ों का व्यापार करते हैं। करीब दो साल पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य निसार चौधरी ने उनसे 25 हजार रुपये के कपड़े खरीदे थे। जिसमें से उन्होंने पांच हजार रुपये का भुगतान कर दिया था और बीस हजार रुपये बकाया थे।
बुधवार रात करीब 11 बजे शकील अहमद ने बकाया पैसे मांगने के लिए निसार चौधरी को फोन किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद ही निसार चौधरी अपने बेटे शाकिर, शुऐब, शादाब, शाहरुख, यूनुस और कुछ अज्ञात लोगों के साथ शकील अहमद के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर शकील अहमद और उनकी बेटी सारा के साथ मारपीट की है।
सारा ने बताया कि उन्हें घर से बाहर खींचने का भी प्रयास किया गया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि निसार चौधरी, उनके बेटे और अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।