फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former councilor's daughter-in-law fell in SSP office after getting dizzy, vial of poison found in bag

एसएसपी दफ्तर में चक्कर खाकर गिरी पूर्व पार्षद की पुत्रवधु, बैग में मिली जहर की शीशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Former councilor's daughter-in-law fell in SSP office after getting dizzy, vial of poison found in bag
मुरादाबाद। बुधवार दोपहर को एसएसपी दफ्तर में अपनी फरियाद लेकर पहुंची पूर्व पार्षद की पुत्रवधू परिसर में बेहोश होकर गिर गई। उसके बैग में जहर की शीशी मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने अपनी जेठानी और जेठ पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के बरवालान मोहल्ला में पूर्व पार्षद कैलाशो देवी का परिवार रहता है। पूर्व पार्षद के चार बेटे हैं। पूर्व पार्षद राजेश समेत तीन भाई एक ही मकान में रहते हैं, जबकि बड़ा भाई दूसरे मकान में रहता है। मंगलवार को राजेश की पत्नी का अपनी जेठानी से विवाद हो गया था। बुधवार दोपहर को राजेश की पत्नी यामिनी एसएसपी दफ्तर पहुंची थी। इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर गई। सिपाहियों ने उसका बैग चेक किया तो हड़कंप मच गया। बैग में जहर की शीशी थी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला का आरोप है कि मंगलवार को जेठानी ने बाल्टी और तबे से उसे पीटा। इसकी शिकायत कटघर थाने में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि महिला जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उसके बैग से जहर की शीशी मिली थी। पति और महिला ने अवसाद में होने की बात कही है। इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed