{"_id":"643b02f98067d8ff6b08fbd9","slug":"former-block-chiefs-lalit-rampur-and-keshav-shifted-to-vikas-bijnor-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-117186-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित रामपुर और केशव, विकास बिजनौर जेल में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित रामपुर और केशव, विकास बिजनौर जेल में शिफ्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुशांक गुप्ता और सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड की साजिश रचने का मास्टर माइंड पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक काे रामपुर जेल में शिफ्ट किया गया है जबकि उसके साथी केशव सरन शर्मा और विकास शर्मा को बिजनौर जेल में भेज दिया गया है। शनिवार को तीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया।
निकाय चुनाव के मद्देनजर ऐसे आरोपियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इसके लिए पुलिस, जिला प्रशासन और जेल प्रशासन की ओर से सूची तैयारी की गई है। सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक ललित कौशिक, कोतवाली के रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा और पाकबड़ा के गिंदौडा निवासी केशव सरन शर्मा के अलावा हरथला निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम सिविल लाइंस के कुशांक गुप्ता हत्याकांड और मझोला के सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में आरोपी हैं। चारों जेल में बंद हैं।
जिला अधिकारी के आदेश पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, विकास शर्मा और केशव सरन शर्मा का प्रशासनिक आधार पर दूसरी जेलों में ट्रांसफर किया गया है। जेलर मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि ललित कौशिक को रामपुर और केशव व विकास शर्मा को बिजनौर जेल में शिफ्ट किया गया है।