{"_id":"6a135c38fe528b8f78055dd6","slug":"formation-of-tehsil-executive-of-swadeshi-jagran-manch-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111962-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्वदेशी जागरण मंच की तहसील कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्वदेशी जागरण मंच की तहसील कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील के सामने स्थित लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में रविवार दोपहर स्वदेशी जागरण मंच की जिला स्तरीय बैठक हुई। कार्यक्रम में मंच की तहसील बिलारी कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और स्वदेशी आधारित अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री की स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम होनी चाहिए। कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आंदोलन नहीं बल्कि राष्ट्रहित और सांस्कृतिक स्वाभिमान का विषय है।
संगठन के पउप्र क्षेत्र समन्वयक कुलदीप सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने और गांव-गांव स्वदेशी विचारधारा पहुंचाने पर जोर दिया। संगठन के जिला संयोजक नीरज सोलंकी एडवोकेट ने तहसील स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। कार्यक्रम में चर्चा के बाद अजय अग्रवाल एडवोकेट को तहसील संयोजक, राजू गुप्ता एडवोकेट तहसील सह संयोजक, भारत सिंह यादव एडवोकेट तहसील कोषाध्यक्ष, विशाल गुप्ता को तहसील प्रचार प्रमुख, नीरज शर्मा को तहसील संपर्क प्रमुख और सिद्धार्थ शेखर को तहसील युवा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
अंत में मंच की बिलारी नगर कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी गई जिसमें पुष्पेंद्र सिंह को नगर संयोजक और नितिन शर्मा को नगर सह संयोजक बनाया गया। सदस्य कार्यकारिणी में राहुल जैन, विनीत कुमार बंसल, निहाल सिंह लाठर, केके गुप्ता और गौरव शर्मा को शामिल किया गया। संवाद
फोटो परिचय-05