फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Forest personnel in the forest... a pair of leopards in the village.

Moradabad News: वन कर्मी जंगल में...तेंदुए का जोड़ा गांव में

Fri, 07 Aug 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 07 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Forest personnel in the forest... a pair of leopards in the village.
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के लालापुर पीपलसाना गांव में तेंदुए के हमले से महिला की मौत के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे और जाल लगाए गए हैं। इस गांव के जंगल में 35 वन कर्मी में तलाश हैं। रात दिन गश्त की जा रही है लेकिन तेंदुआ गांव में पहुंच जा रहा है। बुधवार की रात को 12 बजे तेंदुए का जोड़ा गांव में दिखा। पानी की टंकी के पास दीवार पर करीब एक घंटे तक बैठकर शिकार की तलाश करता रहा। हल्ला मचा तो गांव में लोग इकट्ठा हो गए। तेंदुए का जोड़ा जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

लालापुर पीपलसाना गांव में सोमवार की दोपहर खेत में काम रही महिला संतोष देवी पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार दिया था। बुधवार को डिलारी के मलकपुर सेमली गांव में तेंदुए ने गन्ने की पत्ती उतार रहे बाबू पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बुधवार की रात पीपलसाना गांव के लोग अपने मकानों की छतों से पहरेदारी कर रहे थे। गांव के बाहर जंगल में तीन पिंजरे लगाए गए हैं और जाल भी लगाए गए हैं। पिंजरों में बकरी बांधी गई हैं। जहां तेंदुआ बार बार दिख रहा है वहां खेतों में वन विभाग के लोग भी कांबिंग कर रहे हैं। लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आ रहा है। वहीं बुधवार रात करीब 12 बजे सुरेंद्र के घर के पास पानी की टंकी की दीवार पर दो तेंदुए आ गए।
विज्ञापन

तेंदुए को देखकर सुरेंद्र बेहोश हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को देने के लिए कॉल की लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई। हर्ष विश्नोई ने बताया कि कई बार फोन किया लेकिन किसी अधिकारी और कर्मचारी ने कॉल रिसीव नहीं की। ओमपाल सिंह का कहना है कि तेंदुए का जोड़ा करीब एक घंटे तक दीवार पर बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर वन विभाग की टीम आती तो तेंदुए को पकड़ा जा सकता था। कॉल रिसीव न होने के कारण लोगों में वन विभाग के खिलाफ भी गुस्सा था। बृहस्पतिवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed