फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Forest mafia declared waist property attached in sandalwood smuggling

चंदन की तस्करी में वन माफिया घोषित कमर की संपत्ति कुर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Forest mafia declared waist property attached in sandalwood smuggling
अमरोहा। प्रशासन की टीम ने चंदन की लकड़ी की तस्करी के मामले में कमर अहमद अंसारी और उसके बेटे शाकिर उर्फ बंटी की 5.63 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्की कर ली है। इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग मोहल्लों में दो आलीशान तीन मंजिला कोठियों को सील कर दिया। साथ ही डीएम बीके त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश की इबारत को बैनर पर लिखवाकर नोटिस की शक्ल में भवन पर चस्पा किया गया है। इसमें कमर को चंदन तस्कर और वन माफिया घोषित करने की बात लिखी है। साथ ही यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब चार बजे तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा पुलिस, पीएसी और राजस्व विभाग की टीमों के साथ हाशमी नगर पहुंचे। टीम ने डुगडुगी बजवाकर कमर अहमद अंसारी को चंदन की लकड़ी का तस्कर, वन माफिया घोषित किए जाने और उसकी संपत्ति कुर्क किए जाने का संदेश क्षेत्र में प्रसारित किया। इसके बाद हाशमी नगर और मोहल्ला नौगजा में स्थित दो आलीशान कोठियों की कुुर्की कर दी। कुर्की की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों भवनों को सील कर दिया गया। साथ ही नोटिस के रूप में प्रशासनिक आदेश का बैनर चस्पा कर इन संपत्तियों के राजस्व विभाग के अधीन आ जाने की सूचना भी प्रसारित की।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले कमर अहमद अंसारी और उसके बेटे शाकिर उर्फ बंटी की पांच करोड़ 63 लाख 56 हजार 477 रुपये की चल और अचल संपत्ति की कुर्की व सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्ष 2020 में पकड़ा था चंदन की लकड़ी का जखीरा
- एक अरब बताई थी बरामद लकड़ी की कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम और अमरोहा नगर कोतवाली की पुलिस ने नौ अगस्त 2020 की रात संयुक्त रूप से छापा मारकर मोहल्ला हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली के गोदाम से 133 क्विंटल लाल और सफेद चंदन की लकड़ी बरामद की थी। पुलिस ने बरामद हुई चंदन की लकड़ी की कीमत करीब एक अरब रुपये बताई थी।
उस समय पुलिस ने मौके से अरशद अली अंसारी, महमूद आलम अंसारी और मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार किया था। इन तीनों को चंदन तस्कर बताया था। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
पुलिस के मुताबिक जांच में अमरोहा निवासी कमर अहमद अंसारी और उसका बेटा शाकिर उर्फ बंटी चंदन की लकड़ी की तस्करी के मुख्य आरोपी पाए गए थे। ये लोग गिरोह बनाकर देश-विदेशों में जगह-जगह चंदन और चंदन की लकड़ी तस्करी कर पहुंचवाते थे। लाल और सफेद चंदन की लकड़ी से होने वाली काली कमाई से कमर अहमद अंसारी ने दिल्ली और अमरोहा में आलीशान कोठियां खड़ी कर ली थीं।

छापा मारने के दौरान कमर अहमद अंसारी, उसका बेटा शाकिर उर्फ बंटी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके थे।
00
फरवरी 2021 में गैंगस्टर, जून 2021 में वन माफिया घोषित किया था
पुलिस के मुताबिक चंदन और चंदन की लकड़ी की तस्करी के मामले का राजफाश होने के बाद गहराई से पूरे मामले की पड़ताल की गई थी। गिरफ्त में आए लोगों से पूछताछ और पूरे मामले की जांच के बाद कमर अहमद अंसारी को फरवरी 2021 में गैंगस्टर घोषित किया था। जून 2021 में उसे वन माफिया घोषित कर दिया गया था।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed