फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Forest Department team failed to arrive on the second day as well; residents remained confined in fear of monkeys.

Moradabad News: दूसरे दिन भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम, बंदरों की दहशत में कैद रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Forest Department team failed to arrive on the second day as well; residents remained confined in fear of monkeys.
मुरादाबाद। मोरा की मिलक में बंदरों के बीच लोग दहशत से घरों में कैद हैं। लगातार हमलों के बाद भी शनिवार तक वन विभाग की टीम इलाके में नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। बंदरों के डर से कई परिवारों ने बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजना बंद कर दिया, जबकि महिलाएं और बुजुर्ग छत पर जाने से भी बचते रहे। कुछ लोग लाठी लेकर और समूह बनाकर छत पर पहुंचे, जिससे बंदर हमला न करें।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों में आठ लोगों पर बंदरों के हमले हो चुके हैं, लेकिन विभाग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। मोहल्ले में बंदरों के झुंड दिनभर गलियों, मकानों की छतों और पेड़ों पर डेरा डाले रहे। लोगों को घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखनी पड़ीं। छतों पर कपड़े सुखाना और रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो गया। निवासियों का आरोप है कि नगर निगम और वन विभाग के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद बंदरों को पकड़ने के लिए कोई अभियान शुरू नहीं किया गया। इससे हर समय किसी नए हमले का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल टीम भेजकर बंदरों को पकड़ने और इलाके को सुरक्षित बनाने की मांग की है। डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि जहां से सूचना मिलती है वहां टीम भेजी जाती है। मोरा की मिलक में भी टीम भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
कब्र बिज्जू की खबर में वर्जन
डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि वन विभाग ने सोसायटी में पिंजरा लगाया है। उम्मीद है कि जल्द ही वन्य जीव को रेस्क्यू कर लिया जाएगा, जिससे लोग सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed