{"_id":"649b402b109c0e946d073364","slug":"forecast-betrayed-for-the-second-time-after-the-onset-of-monsoon-city-dwellers-lighten-up-due-to-humidity-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-186179-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मानसून शुरू होने के बाद दूसरी बार दगा दे गया पूर्वानुमान, उमस से शहरवासी हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मानसून शुरू होने के बाद दूसरी बार दगा दे गया पूर्वानुमान, उमस से शहरवासी हलकान
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम विभाग ने अपनी तकनीक को बढ़ाया है। इसके बावजूद मानसून तकनीक को चकमा दे रहा है। मानसून शुरू होने के बाद मंगलवार को दूसरी बार ऐसा हुआ है कि विभाग ने मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिनभर हुई उमस से शहरवासी हलकान रहे। दो दिन में तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया है।
मंगलवार को सुबह से बादलों की आवाजाही थी। बीच-बीच में धूप निकलने से उमस और ज्यादा बढ़ रही थी। उमस भरी भीषण गर्मी से बचने के लिए शहरवासी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछले दो दिनों में 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 77 फीसदी थी, जो शाम को 76 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पूरब दिशा से पश्चिम दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह का कहना है कि एक दिन सक्रिय रहने के बाद मानसून कमजोर हो गया है। इसकी वजह से बारिश नहीं हो रही है। 30 जून तक प्रतिदिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है। ऐसे में कहीं बारिश होगी और कहीं नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग का केंद्र जनपद स्तर पर है। ऐसे में पूरे जनपद के किसी भी हिस्से में यदि बूंदाबांदी या बारिश का पूर्वानुमान होता है तो उसे जनपद के नाम से जारी किया जाता है। यदि यह ब्लॉक स्तर पर केंद्र बन जाए तो ज्यादा सटीक गणना हो सकेगी।