फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ‌forcly mining in agriculture land at moradabad

पाकबड़ा में किसानों के खेताें में जबरन खनन

Wed, 17 Jan 2018 02:32 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
forcly mining in  agriculture land at moradabad
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
पाकबड़ा के गांव ऊमरी सब्जीपुर में किसानों के खेतों में जेसीबी से जबरन खनन पर मंगलवार रात ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीण पिछले दो दिन से खनन विभाग में अवैध खनन की शिकायत कर रहे थे। खनन विभाग के कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार रात ग्रामीणों ने खनने करने वालों को खुद ही दौड़ा लिया। खनन से लदे दो ट्रैक्टर ट्राली और एक जेसीबी पकड़कर पुलिस को सौंप दी।
विज्ञापन


ऊमरी सब्जीपुर के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब छह - सात दिन से रात को अवैध खनन करने वाले उनके खेतों से मिट्टी उठा ले जा रहे हैं। सुबह खेतों पर पहुंचने पर ग्रामीणों को खेत से मिट्टी उठने की जानकारी होती है। ग्रामीणों ने नजर रखनी शुरू की तो रात को जेसीबी से अवैध होने की बात सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हाेंने इसकी सूचना खनन विभाग को दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊमरी के पूर्व प्रधान नवाबजान, कदीर मोहम्मद, रफीक, फज्जू का कहना है कि गांगन किनारे स्थित उनके खेतों में मंगलवार रात जेसीबी से जबरन खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने विरोध किया तो खनन करने वालों ने अंजाम भुगतने की धमकी देकर धमकाया। ग्रामीणों ने गांव में सूचना देकर बाकी लोगों को बुला लिया। इसके बाद खनन करने वालों को दौड़ा लिया। उनकी दो ट्रैक्टर - ट्राली और एक जेसीबी पकड़ ली। एसएचओ पाकबड़ा विवेक शर्मा का कहना है कि कोहरे की रातों में कुछ लोग जेसीबी से किसानों के खेतों से मिट्टी ले जाते हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed