{"_id":"69fbad53150b480c3a0eddc7","slug":"for-now-just-keep-stumbling-along-these-dug-up-roads-well-see-about-getting-water-from-the-tap-when-the-time-comes-moradabad-news-c-15-1-mbd1057-895677-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अभी खुदी सड़कों पर ठोकरें ही खाइए...नल से जल जब मिलेगा तब देखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अभी खुदी सड़कों पर ठोकरें ही खाइए...नल से जल जब मिलेगा तब देखेंगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। जल जीवन मिशन अधिकांश गांवों में अब तक लोगों की प्यास बुझाने में सहायक नहीं बन सका। कहीं दो साल से सड़कें खुदी पड़ी हैं तो कहीं तीन साल के भीतर टैंक बनकर तैयार नहीं हो सका है। टूटी सड़कों पर ठोकरें खाकर लोग गिर रहे हैं। जिन गांवों के रास्ते कभी ठीक हुआ करते थे आज वह बेकार स्थिति में हैं। लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। कोई बजट का रोना रोता है तो कहीं जल्द ही सड़कों को दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया जा रहा है।
दो साल से खुदी और उखड़ी सड़क की झेल रहे मार
बिलारी। सनाई गांव के लोग उखड़ी और खोदी सड़कों की समस्या दो साल से झेल रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत हुई इस खोदाई को दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
मिशन के तहत केवल बोरिंग कराया गया, उसके बाद न तो नलकूप की कोठरी बनवाई और न ओवरहेड टैंक बन सका। सभी प्रमुख रास्तों पर बनी डामर, सीसी टाइल्स और खड़ंजे वाली सड़कों को लगभग दो वर्ष पहले खोदकर पाइप लाइन डाली गई। रास्तों की बदहाल स्थिति अब तक बरकरार है। बारिश होने पर इन रास्तों पर कीचड़ और जलभराव की समस्या गहरा जाती है। सनाई निवासी तहसील बार एसोसिएशन बिलारी के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पाइप लाइन के लिए सड़कें बीच से खोदी गई थीं। इनकी मरम्मत की जरूरत नहीं समझी गई, जबकि जल निगम के अधिकारियों को पत्र भी भेजे गए। सनाई में रहने वाले मुरादाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य चौधरी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उखड़ी सड़कों से निकलते समय छोटे बच्चे और महिलाएं गिरकर चोटिल हो जाते हैं। दो वर्ष बाद भी मरम्मत न कराना बड़ी लापरवाही है। वह वाद दायर करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
इस बाबत पूछने की कोशिश पर जल निगम के बिलारी ब्लॉक के प्रभारी दुष्यंत सिंह ने फोन रिसीव नहीं किया। बिलारी के बीडीओ नरेशपाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों से अपडेट जानकारी मांगी गई है कि किस गांव में अभी उखड़ी सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है। संवाद
00
तीन वर्ष बाद भी टैंक अधूरा, नहीं हुई पानी की सप्लाई
ठाकुरद्वारा। ग्राम पंचायत रूपपुर टंडोला में जल जीवन मिशन के काम तीन वर्ष पूर्व शुरू हुए थे। इतना वक्त बीतने के बाद भी ओवरहेड टैंक का काम अधूरा है। ग्रामीणों की साफ पानी की उम्मीद अब निराशा में तब्दील हो गई है।
दोनों गांवों में लगभग 4000 की आबादी है। गांव के करीब 300 घरों में कनेक्शन दे दिए गए हैं। टंडोला में बना टैंक तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका। टैंक के निर्माण के लिए पिलर बनाए और बोरिंग किया गया। बाद में काम अधूरा छोड़कर कंपनी चली गई। टंडोला के बलबीर सिंह का कहना है कि मिशन से जुड़ी उम्मीदों को पूरा नहीं किया गया। राजबाला ने कहा कि एक वर्ष पहले पानी देने के लिए घर में टोटी लगा दी गई लेकिन पानी नहीं आ रहा है। रूपपुर के पूर्व प्रधान डालचंद का कहना है कि घरों में पानी न आने से ग्रामीण निराश हैं। रूपपुर के मंगल सिंह का कहना है कि लापरवाही के चलते गांव के घरों में पानी नहीं आ सका है। जल जीवन मिशन का काम कर रही कंपनी के ठेकेदार अरसलान का कहना है कि पहले इस ग्राम पंचायत में दूसरी कंपनी काम कर रही थी। अब उनकी कंपनी को इसका काम मिल है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। संवाद
00
मानपुर मुजफ्फरपुर की राह में बिछे बदहाली के कांटे
कांठ। छजलैट ब्लॉक के गांव मानपुर मुजफ्फरपुर के ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के तहत पानी अब तक नहीं मिला। ऊपर से पाइप के लिए खोदाई बाद रास्तों की मरम्मत न करने से स्कूली बच्चे हों या ग्रामीण ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
गांव में स्कूल के सामने वाले मुख्य रास्ते और संकरी गलियों सहित पूरे गांव के लगभग सभी रास्तों की दुर्दशा है। ग्राम प्रधान अहमद अली ने बताया कि ढाई साल पहले गांव में जल जीवन मिशन का काम शुरू हुआ था। नलकूप और उसकी कोठरी बनाई गई, ओवरहेड टैंक बनाने के नाम पर गड्ढा खोदकर टीम चली गई। डेढ़ साल से काम बंद है। पानी मिला नहीं और पाइप लाइन बिछाने को खोदे गए रास्तों की मरम्मत नहीं की गई। गांव में रहने वाले उस्मान, विनीत, नौशाद, गुफरान ने कहा कि पूरे गांव के रास्तों का बुरा हाल कर दिया। महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे ठोकरें खाकर गिरते हैं। दिलशाद और रफीक ने कहा कि हालात से जल्द पानी मिलने के आसार नजर नहीं आते। संवाद
00
अहलादपुर में नहीं रास्तों की मरम्मत, बढ़ी मुसीबत
कुंदरकी। जल निगम मिशन के तहत ग्राम पंचायत अहलादपुर में भी खोदी गई सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया। रास्तों पर चलने वाले रोज चुनौतियों से जूझते हैं।
गांव के मोहम्मद शानू ने बताया कि ओवरहेड टैंक से जब पानी की सप्लाई की गई तो जगह-जगह लाइन में लीकेज होने लगी। इसकी वजह से ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्राम प्रधान मोहम्मद कासिम ने बताया कि ओवरहेड टैंक को हैंडओवर भी नहीं किया गया है। ठेकेदार ने खोदी गई अधिकांश सड़कों को ठीक नहीं किया है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बावत उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। संवाद
00
पाइप लाइन की खोदाई, ग्रामीणों को दे रही दर्द
सिरसवां दोराहा। ग्राम श्यामपुर हादीपुर में पाइप लाइन डालते समय की गई रास्तों की खोदाई ग्रामीणों के लिए तकलीफदेह साबित हो रही है। जल जीवन मिशन के काम के दौरान की गई खोदाई के बाद सुधार की जरूरत ही नहीं समझी जा रही। मिशन के तहत
ओवरहेड टैंक, बोरिंग, नलकूप का काम पूरा हो गया लेकिन सोलर प्लांट नहीं लगा। गांव में इस प्रोजेक्ट से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीण राहुल, राजेंद्र कुमार आदि ने कहा है कि पेयजल आपूर्ति शुरू करने और रास्ते सुधारने की मांग डीएम से करेंगे। संवाद