{"_id":"5d2cbfbe8ebc3e6cfa3bee26","slug":"for-money-mother-wants-to-marry-with-her-fourteen-years-old-daughter-with-a-45-years-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने लगाई गुहार, कहा- 'साहब बचा लो नहीं तो मां बनवा देगी जबरन जोड़ी' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ने लगाई गुहार, कहा- 'साहब बचा लो नहीं तो मां बनवा देगी जबरन जोड़ी'
Mon, 15 Jul 2019 11:32 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:32 PM IST
सार
-14 साल की बेटी के लिए मां ने चुना 45 साल का दूल्हा
विज्ञापन
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुरादाबाद में नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसएसपी से गुहार लगाई कि उसे बचा लें। क्योंकि पैसों की खातिर उसकी मां उसकी शादी 45 साल के एक अधेड़ से करना चाहती है। एसएसपी ने नागफनी एसएचओ को इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने बताया कि उसकी उम्र 14 साल है। उसकी मां ने अपने भाई के कहने पर उसकी पढ़ाई बंद करवा दी है। जबकि वह पढ़ना चाहती है। किशोरी ने बताया कि अब उसकी शादी उसकी मां 45 साल के अधेड़ से करवाना चाहती है।
विज्ञापन
इसके लिए किशोरी पर दबाव बनाया जा रहा है। इंकार करने पर मारपीट की जाती है। जबकि इस रिश्ते के खिलाफ न केवल किशोरी बल्कि उसके परिवार के अन्य लोग भी हैं। किशोरी ने बताया कि मां ने उसकी शादी के लिए अधेड़ से रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को भी सुबह नौ बजे किशोरी पर शादी के लिए दबाव बनाया गया। इसका विरोध किशोरी के साथ उसके पिता और भाई ने किया तो तीनों को घर से निकल जाने के लिए कहा। आरोप है कि दबाव बनाने के लिए किशोरी की मां ने अपने भाई को भी घर बुला लिया।
जिससे परेशान होकर किशोरी अपने पिता और भाई के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने किशोरी को आश्वासन दिया है कि उसकी शादी जबरन किसी और के साथ नहीं होने दी जाएगी। इसमें पुलिस मदद करेगी। जिसके बाद किशोरी वहां से वापस अपने घर लौटी।