{"_id":"6716fc74012865a5440b6a16","slug":"football-shirdi-sai-defeated-golden-gate-2-0-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-505820-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : शिरडी साईं ने गोल्डन गेट को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : शिरडी साईं ने गोल्डन गेट को 2-0 से हराया
विज्ञापन
मुरादाबाद। एएचएम इंटर स्कूल अंडर-19 फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज सोमवार को दिल्ली रोड स्थित एमपीएस स्कूल में हुआ। विद्यालय प्रबंधक सऊद आलम व प्रधानाचार्य शकील अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता में मंडल के 10 से अधिक स्कूल भाग ले रहे हैं। शिरडी साईं स्कूल की टीम ने गोल्डन गेट को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया।
पहले दिन चार मैच खेले गए। इनमें शिरडी साईं पब्लिक स्कूल विंग-1, क्रिप्टन पब्लिक स्कूल, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, सेंट मीरा एकेडमी ने जीत के साथ आगाज किया। पहला मुकाबला सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल और शिरडी साईं विंग-2 के बीच हुआ। पहले हाफ में शिरडी साईं विंग-2 ने 3-2 का स्कोर बनाया और बढ़त ली। दूसरे हाफ में सीएल गुप्ता के खिलाड़ी ज्यादा आक्रामक नजर आए। उन्होंने एक के बाद एक लगातार तीन गोल किए। इससे स्कोर 5-3 हो गया, अंतिम क्षणों में शिरडी साईं विंग-2 एक और गोल कर पाया। अंत में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल को 5-4 से जीत मिली।
दूसरे मैच में सेंट मीरा एकेडमी और मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 0-0 से बराबर रहा, जबकि दूसरे हाफ में सेंट मीरा की टीम ने दो गोल दागे और इस बढ़त के साथ 2-0 से मुकाबला जीत लिया। तीसरा मैच इंडियन पब्लिक स्कूल और क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के बीच कांटे की टक्कर का रहा। जिसमे पहले हाफ में दोनों टीमें कोई स्कोर नहीं कर पाईं। दूसरे हाफ में क्रिप्टन पब्लिक स्कूल ने चतुराई से इंडियन पब्लिक स्कूल की रक्षा पंक्ति को भेद दिया। इससे टीम को मैच में 1-0 से जीत मिली।
विज्ञापन
चौथे व अंतिम मैच का रोमांच सबसे ज्यादा रहा। इसमें गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल और शिरडी साईं पब्लिक स्कूल विंग-1 के खिलाड़ी अंतिम क्षणों तक गोल के लिए जूझते रहे। दोनों टीमों के गोलकीपर दीवार की तरह अड़े थे, नतीजतन दोनों हाफ में एक भी गोल नहीं हो पाया। अंत में पेनल्टी शूटआउट में शिरडी साईं विंग-1 ने दो गोल मारे। इस तरह टीम को जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला।
-- -- --
आज खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले
एमपीएस के खेल प्रशिक्षक शाहवेज अली ने बताया कि 22 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला क्वार्टर फाइनल मॉर्डर्न पब्लिक स्कूल और सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के बीच खेला जाएगा। दूसरा क्वार्टर फाइनल में पीएमएस और सेंट मीरा एकेडमी टीमें भिड़ेंगी। निर्णायक मंडल में मो. नासिर कमाल, माधुरी देवी, अनुभव सिंह, तुषार सिंह, सानिया सलीम, निशिता सिंह रहे। आयोजन में सौरभ शर्मा, सलीम खान, कीर्ति पाल का सहयोग रहा।