Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Food served to young children at Anganwadi centers will be inspected before being placed on their plates.

Moradabad News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों की थाली में परोसने से पहले परखा जाएगा भोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Food served to young children at Anganwadi centers will be inspected before being placed on their plates.
चंदौसी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बच्चों को भोजन परोसने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इसके लिए दो वयस्कों को भोजन चखना होगा। भोजन सही और सुरक्षित पाए जाने के बाद ही तीन से छह साल तक के बच्चों को परोसा जाएगा। इससे बच्चों को खराब भोजन मिलने की आशंका को रोका जा सकेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वयस्कों में स्थानीय शिक्षक, रसोइया माता या समिति के सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन तैयार होने के बाद उसकी जांच के लिए अलग-अलग लोगों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। केंद्र पर मौजूद कार्यकर्ता भोजन की जांच के लिए स्थानीय शिक्षक, रसोइया माता या समिति के सदस्यों को शामिल करेंगी। इससे भोजन की गुणवत्ता पर नजर रखने में मदद मिलेगी। जांच करने वाले सदस्य भोजन का स्वाद और उसकी स्थिति देखकर अपनी संतुष्टि के बाद ही बच्चों को खाना देने की अनुमति देंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था में यह भी ध्यान रखा जाएगा कि भोजन की जांच नियमित रूप से हो और इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन की गुणवत्ता बेहतर होगी और अभिभावकों का भरोसा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को भोजन परोसने से पहले उसकी नियमित जांच की जा रही है। इसके लिए स्थानीय शिक्षक, रसोइया और समिति के सदस्यों आदि की मदद ली जा रही है। भोजन की गुणवत्ता सही पाए जाने के बाद ही बच्चों को परोसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed