{"_id":"648a26209282a488930be567","slug":"food-items-in-the-pantry-car-of-the-avadh-assam-express-were-checked-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-174886-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अवध आसाम एक्सप्रेस के पेंट्रीकार के खाद्य पदार्थों की जांच की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अवध आसाम एक्सप्रेस के पेंट्रीकार के खाद्य पदार्थों की जांच की गई
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी अवध आसाम एक्सप्रेस के पेंट्रीकार और वेंडरों से 56 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जांच के दौरान छह खाद्य पदार्थों के नमूने फेल पाए गए। एक वेंडर की बर्फी में प्रतिबंधित अल्युमिनियम फाइल पाई गई। इस मामले में टीम ने वेंडर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रेलवे के अधिकारियों को अवगत कराया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी अवध आसाम एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर15910) की पेंट्रीकार का निरीक्षण किया। इस बीच पूड़ी, सब्जी, पानी कोल्ड ड्रिक्स आदि के नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच करने पर पेंट्रीकार के तेल और दूध में कमी पाई गई। टीम ने इस मामले में मैनेजर नूर आलम को भी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन पर मौजूद वेंडर कृष्णपाल, राम सिंह, धर्मेंद्र आदि से खाद्य पदार्थ सेंडवीच, नमकीन,बिस्कुट, कोल्ड ड्रिक्स, फ्लेवर मिल्क, दूध, पनीर के नमूनों को लेकर मौके पर जांच की गई। रेलवे स्टेशन से टीम ने 56 नमूने लिए। जांच में 50 खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप पाए गए। तीन नमूनों में अखाद्य रंग टेटराजिन पाया गया। बर्फी के नमूने में अल्युमिनियम फाइल पाई गई जो प्रतिबंधित है। दो अन्य नमूने भी जांच में फेल हो गए। जांच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार वर्मा, मुकेश, जगदंबा प्रसाद,धर्मपाल सिंह, हिमांशु सिंह, सहरिश सादात, अमिता जिज्ञासु ने की। इस दौरान रेलवे प्रशासन की तरफ से स्वास्थ्य अधिकारी खेम सिंह, सुगत सिंह,खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेश रायपा, सीएचआई सतीश और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
आम लोगों को किया गया जागरूक
सहायक आयुक्त ग्रेड -2 खाद्य चंद्र किशोर ने बताया कि उत्तर रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत कौर के अनुरोध पर जांच के लिए मोबाइल वैन को लाया गया। उन्होंने वेंडरों और अन्य यात्रियों को बताया कि आम लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। शक होने पर खाद्य पदार्थों की जांच कराना जरूरी होता है। सहायक आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों की पैकिंग, लेवलिंग की सूचनाओं को ध्यान पूर्वक देखकर ही खरीदारी करना चाहिए।