{"_id":"608f11af8ebc3e864c3d11fb","slug":"follow-two-yards-yourself-get-it-done-from-merchants-and-customers-as-well-city-news-mbd3880223161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गज की दूरी का खुद भी पालन करें व्यापारी और ग्राहकों से भी कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गज की दूरी का खुद भी पालन करें व्यापारी और ग्राहकों से भी कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर कोरोना से बचने के लिए खुद और ग्राहकों से दो गज की दूरी का पालन करवाने का आह्वान किया। बैठक में मुरादाबाद के व्यापारियों ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से कहा कोरोना महामारी में हम सभी को एकजुट होकर रहना है और इस बीमारी को दूर करना है।
उन्होंने कहा कि पांच सौ व्यापारियों को प्रदेश में सुरक्षा का बीमा क्लेम मिल चुका है। हमारा दायित्व पीड़ित लोगों की सहायता करना और उन्हें अपना योगदान देना है। ऑक्सीजन की खपत 30 से 50 फीसदी तक बढ़ी है। इसे धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। सभी व्यापारियों को सैनिटाइजर और दो गज की दूरी का पालन करना है और अपने ग्राहक से भी कराना है। उन्होंने हर गांव में क्वा रंटीन सेंटर बनाने की घोषणा की। उन्होंने सभी व्यापारियों से जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने और उसका फायदा लेने का आह्वान किया। व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में व्यापारी कल्याण समिति के सदस्य विपिन गुप्ता ने बताया कि आपदा की घड़ी में सरकार और व्यापारी एवं प्रदेश की जनता साथ है। हमें इस महामारी का डटकर मुकाबला करना है और इस कोरोना को दूर भगाना है। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, अजय अग्रवाल, नीरज मित्तल, दीपक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नीरज बंसल, सचिन गुप्ता, संदीप गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, संजय सहगल, अजय सहगल, नितिन यादव, नीलकांत अग्रवाल, अनुज गुप्ता, सौरभ गुप्ता, विशाल गुप्ता, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।