फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Follow the obligations sincerely, Panchayat Assistant - Divisional Commissioner

निष्ठा से दायित्वों का पालन करें पंचायत सहायक - मंडलायुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Follow the obligations sincerely, Panchayat Assistant - Divisional Commissioner
मुरादाबाद। पंचायत सहायकों के मंडलस्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने पंचायत सहायकों से कहा कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें।
विज्ञापन

बुधवार को ही पंचायत भवन से एमआईटी कॉलेज में शिफ्ट किए गए इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंडलायुुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने किया। शिविर में मुरादाबाद मंडल के जनपद मुरादाबाद के ब्लॉक-मूंढापांडे, भगतपुर, डिलारी, ठाकुरद्वारा के पंचायत सहायकों ने भाग लिया। मंडलायुक्त ने कहा कि पंचायत सहायकों के पास पूरे गांव का रिकार्ड उनके पास उपलब्ध होगा। गांव के विकास में प्रधान और सचिव का सहयोग उन्हें करना होगा। उनके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिसका उन्हें मजबूती से सामना कर अपने गांव के विकास के लिए काम करना होगा।
विज्ञापन

उपनिदेशक पंचायत एसके सिंह ने पंचायत सहायकों के दायित्व की जानकारी प्रदान की, प्रशिक्षण के दौरान ग्राम सभा, ग्राम पंचायत की बैठक, ग्राम पंचायत की छह समिति, पंचायत भवन का महत्व, उपयोगिता, जन्म मृत्यु के लिए आवेदन की जानकारी, केंद्रीय वित्त राज्य वित्त संबंधी ग्राम पंचायत विकास योजना की जानकारी दी गई । राज्य प्रशिक्षक लव कुमार , अमित तोमर ,डॉ कोमल जुगलान ,ईशांत शर्मा ,डॉ. नवनीत शेखर सिंह, सतेंद्र शर्मा, हिमांशु त्यागी, मंडलीय सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन मंडल मुरादाबाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed